वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हुआ बसपा के केंद्रीय लोकसभा चुनाव कार्यालय का उद्घाटन

400 पार का नारा सीट जीतने का नही महंगाई को आगे ले जाने का है-सच्चिदानंद

रवि मौर्य

अयोध्या। बसपा के सैकड़ो पदाधिकारियो व कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में रविवार को शहर के सहानवां क्षेत्र में वैदिक रीति रिवाज के साथ पूजापाठ कर, केन्द्रीय चुनाव कार्यालय का उद्घाटन 55 लोकसभा फैजाबाद प्रत्याशी सच्चिदानंद पांडेय ने फीता काटकर किया। बसपा प्रत्याशी सच्चिदानंद पांडेय ने इस अवसर पर कहा कि  लोकसभा क्षेत्र का जो भौगोलिक विकास है उनके ऊपर काम करेंगे यहां पर मेरे साथ पार्टी की पदाधिकारी विधानसभा के कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद हैं। भाजपा जो जुमले बाजी करती है उसे जनता जान चुकी है। यहां कार्यकर्ता और पदाधिकारी बसपा की नीतियां को समझेंगे और जानेंगे और अपनी विधानसभा में बदलाव को वोट देंगे। उन्होंने कहा कि बदलाव के साथ चलिए। फैज़ाबाद सांसद को जानकारी नहीं है वह संविधान बदलने की बात कर रहे है। आप समझ सकते हैं कि वह कैसे नेता है।  हाथी को हमारे यहां वैदिक रूप में गणेश जी का रूप दिया गया है। इसीलिए हमारे लिए वहां ब्रह्मा विष्णु महेश है बसपा सरकार में यदि आती है तो बसपा सरकार तो जनता के प्रति उनका दायित्व है। हमारा मुद्दा मूलभूत समस्याएं  हैं। स्वास्थ्य शिक्षा सुरक्षा और डेवलपमेंट पर काम करेंगे।

टिप्पणियाँ