प्रदेश व्यापी आंदोलन का ही सहारा -सुहेल

वर्तमान प्रबंधन में तृतीय व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की वेतन विसंगति, पुरानी पेन्शन, पदोन्नति आदि समस्याओं पर कोई भी ध्यान नही दे...




मनोज मौर्य 

लखनऊ | उत्तर प्रदेश बिजली मज़दूर संगठन के प्रांतीय महामंत्री सुहेल आबिद की अध्यक्षता में विद्युत नगरीय वितरण मण्डल-8, लेसा सिस-गोमती, रेज़िडेन्सी, लखनऊ में एक बैठक आहूत की गई। जिसमें संगठन की समस्त पदाधिकारियों ने सर्वसम्मति से 2019-20 उक्त इकाई का गठन करते हुए निम्न कर्मचारियों को सदस्य कार्यकारिणी/पदाधिकारी तत्काल प्रभाव से मनोनीत किया गया। संगठन के सदस्य कार्यकारिणी ने भी पदाधिकारियों के नाम पर सहमति जतायी ।

आज कर्मचारियों की ज्वलंत समस्याओं पर विस्तार से चर्चा हुयी। महामंत्री सुहेल आबिद ने बताया कि वर्तमान प्रबंधन में तृतीय व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की वेतन विसंगति, पुरानी पेन्शन, पदोन्नति आदि समस्याओं पर कोई भी ध्यान नही दे रहा जो अत्यंत ही खेद का विषय है। संगठन ने सम्भावित निजीकरण के मुद्दे पर भी प्रबंधन को चेताया की यदि उन्होंने इस दिशा में कोई भी क़दम आगे बढ़ाया तो संगठन को प्रदेश व्यापी आंदोलन का सहारा लेना पड़ेगा व जिसकी सम्पूर्ण ज़िम्मेदारी प्रबंधन की ही होगी। सुहेल आबिद ने बताया की मंडल कमेटी में लाईक़ अहमद को मुख्य संरक्षक, नंद लाल राम को संरक्षक, मुख़्तार अहमद को अध्यक्ष व मो० अख़लाक़ को कार्यवाहक अध्यक्ष चुना गया। वहीं प्रियंक शर्मा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष तथा मेराज अहमद, धर्मेन्द्र सिंह,एकांश सिंह व मोह्सिन अहमद को उपाध्यक्ष चुना गया।

मनोज खारवार को मन्त्री तथा हेमलता सोनकर व विरेंद्र शर्मा को अतिरिक्त मंत्री और मो० फ़ैज़ व मुशारफ़ अली को उपमंत्रि और सूरज शर्मा व दीपक विश्वकर्मा को प्रचार मंत्री चुना गया। इसके अतिरिक्त राजीव कुमार व गौरव संगठन मंत्री चुने गये। इन सबके साथ मनसेंस द्विवेदी, अमित दीक्षित, दिलीप विश्वकर्मा व सजिया बानो को सदस्य कार्यकारिणी तथा अभिमन्यु सिंह को कोषाध्यक्ष चुना गया।

नवनिर्वाचित कमेटी को सुहेल आबिद ने पद व गोपनीयता की शपथ दिलायी। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने संगठन का आभार प्रकट करते हुए संगठन व कर्मचारी हित में ईमानदारी और लगन से काम करने का संगठन को आश्वासन दिया। इस अवसर पर कूलेंद्र सिंह चौहान, दीप सिंह, नितिन शुक्ला, जुगल मिस्रा, गुफरान, अमिताभ सिन्हा, सागर शर्मा व सुमित श्रीवास्तव आदि नेतागण उपस्थित रहे।



टिप्पणियाँ