महिला चिकित्सक ने फीता काटकर महिला हेल्पलाइन का किया शुभारंभ

बच्छराज सिंह मौर्य 


हथगाम-फतेहपुर।थाना हथगाम में बालिकाओं एवं महिलाओं की सुरक्षा के लिए बनाए गए मिशन शक्ति के अंतर्गत थाना परिसर में महिला हेल्पलाइन एवं बाल कल्याण कक्ष का शुभारंभ महिला चिकित्सक डॉ नेहा पाठक ने फीता काटकर किया।इस मौके पर मौजूद महिलाओं को उनकी शक्ति एवं सुरक्षा के प्रति जागरूक किया तथा शासन द्वारा चलाए जा रहे हैं विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों के बारे में भी लोगों को जागरूक किया गया।


स्वास्थ्य अधीक्षक डॉ अमित चौरसिया,वरिष्ठ उप निरीक्षक रविकांत राय,एक्सरे टेक्नीशियन अविनाश कुमार,हेड कांस्टेबल विजय कुमार शुक्ला, जगदीश यादव,कांस्टेबल सोनी यादव,सुमन पटेल,कुमकुम सिंह, निकिता सिंह,शिवानी,पूर्व प्रधान मुन्ना मौर्य,प्रधान चंदन चौधरी,सभासद प्रतिनिधि राजेश यादव आदि लोगों की उपस्थिति में महिला हेल्पलाइन एवं बाल कल्याण कक्ष का शुभारंभ डॉ नेहा पाठक महिला चिकित्सक ने फीता काटकर किया।इस मौके पर नारी सुरक्षा एवं सम्मान के विषय में वक्ताओं ने महिलाओं को जागरूक किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के बारे में भी बताया गया।साथ ही हेल्पलाइन नंबर 1090,1076, 102,108,112,181,1098 चाइल्ड लाइन आदि के विषय में भी जानकारी दी गई।मालूम हो कि राज्य सरकार द्वारा मिशन शक्ति के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा एवं उनके सम्मान के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है।इसी के अंतर्गत थाना परिसर में हेल्पलाइन कक्ष का शुभारंभ किया गया और महिलाओं तथा बालिकाओं को आत्मरक्षा, आत्मनिर्भरता,स्वावलंबन आदि के बारे में जानकारी करायी गयी।


टिप्पणियाँ