कांग्रेस पार्टी के खातों को सीज करने के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी ने प्रदर्शन किए


विशेष संवाददाता

अयोध्या  ।आगामी लोकसभा चुनाव के ठीक पहले कांग्रेस पार्टी के खातों को सीज करने के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में प्रदर्शन किया।


कांग्रेस कार्यालय कमला नेहरू भवन पर बड़ी संख्या में एकत्रित कांग्रेसी जुलूस के शक्ल में जैसे ही आगे बढ़े पहले से तैयार भारी पुलिस दल ने उनको रोक लिया तथा कांग्रेस कार्यकर्ता वहीं खड़े होकर भाजपा विरोधी नारे लगा रहे थे।

इससे पूर्व कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा भाजपा द्वारा भारतीय लोकतंत्र को विफल करने की प्रक्रिया चिंताजनक गति से आगे बढ़ रही है। आम चुनाव की पूर्व संध्या पर पिछले महीने फरवरी में प्रमुख राष्ट्रीय विपक्षी दल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के बैंक खातों को फ्रीज करने का अवैध प्रयास किया वहीं एक बार फिर आई.टी. विभाग से 1823.08 करोड़ रुपये का भुगतान करने के लिए ताजा नोटिस मिली है। पहले ही आई.टी. विभाग ने हमारे बैंक खाते से जबरन 135 करोड़ रुपये निकाल लिए हैं। भाजपा सरकार के इस कृति की कांग्रेस जन कड़े शब्दों में निंदा करते हैं।


महानगर अध्यक्ष वेद सिंह कमल ने कहाअब स्पष्ट रूप से अवैध और अलोकतांत्रिक कार्रवाई में, आयकर विभाग ने कांग्रेस पार्टी के खिलाफ अगला पूर्व नियोजित, शैतानी अभियान शुरू किया है। कांग्रेस पार्टी से हजारों करोड़ रूपये के स्पष्ट रूप से अवैध आयकर वसूली सम्बन्धी आठ साल के आयकर रिटर्न आदेश को फिर से पूर्व नियोजित योजना के तहत खोल दिया गया है, जो लोकतांत्रिक सिद्धांतों पर एक जबरदस्त और नग्न हमले के अलावा और कुछ नहीं है।


जिला प्रवक्ता सुनील कृष्णा गौतम ने कहा लोकसभा चुनाव में अपनी सुनियोजित हर देखकर सत्तारूण भारतीय जनता पार्टी बौखला गई है तथा वह विपक्षी पार्टियों तथा नेताओं के विरुद्ध  अलोकतांत्रिक कार्यवाही और दमन कर रही है।महत्वपूर्ण लोकसभा चुनावों के बीच लोकतंत्र पर इस प्रकार के गंभीर हमले और हमारी पार्टी पर जबरन आयकर आतंक थोपे जाने के विरोध में कांग्रेस पार्टी का कार्यकर्ता अपने पार्टी के साथ खड़ा है तथा वह सरकार की इस एक लोकतांत्रिक कदम की कड़े शब्दों में निंदा करते हैं।

प्रदर्शन में प्रमुख रूप से पीसीसी सदस्य उग्रसेन मिश्रा, महिला जिला अध्यक्ष श्रीमती रेनू राय,करन त्रिपाठी,युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष रामेंद्र त्रिपाठी, डीएन वर्मा, कवींद्र साहनी ,राजकुमार पांडे ,फ्लावर नकवी, प्रदीप निषाद, मोहम्मद आरिफ ,भीम शुक्ला, रामसागर रावत, बसंत मिश्रा, विजय पांडे ,चंचल सोनकर ,अब्दुल हकीम ,राम अवध पासी, रविंद्र कोरी ,जितेंद्र पांडे, आशुतोष सिंह, मनोज पासवान, राजेंद्र रावत, प्रेम पांडे ,संजय तिवारी, रामेंद्र मोहन मिश्रा, जितेंद्र पांडे, धर्मेंद्र सिंह फास्टर, पंकज सिंह, अभिषेक कसौधन ,अरुण साहू आदि उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ