महापौर ने दिलाई नामित पार्षदों को शपथ...

प्रमुख संवाददाता 


लखनऊ |  लालबाग स्थित नगर निगम मुख्यालय के राजकुमार हॉल में महापौर संयुक्ता भाटिया ने फिजिकल डिस्टेंसिंग पालन करते हुए नामित पार्षदों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।


इस दौरान महापौर संयुक्ता भाटिया ने नामित पार्षद अनुराग मिश्रा, श्रीमती पद्मिनी चौधरी, कैलाश गुप्ता, राकेश मिश्रा, संतोष तेवतिया, शिव कुमार यादव, सुभाष शुक्ला, सर्वजीत सिंह, के०के० जायसवाल, प्रियांक आर्य को महापौर ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।


शपथ ग्रहण के दौरान सरकार द्वारा जारी गाइडलाइंस के अनुरूप फिजिकल डिस्टेंसिंग का अनुपालन किया गया साथ ही सभी के हाथों को सेनेटाइजेशन के पश्चात ही उनको प्रवेश मिला। सभी नव नामित पार्षदों को नगर निगम अधिनियम, प्रमाण पत्र और नगर निगम की सूचना डायरी भेंट की गई। महापौर संयुक्ता भाटिया ने कहा कि सभी नव पार्षदो का हमारे नगर निगम परिवार में स्वागत है, अब हमारा परिवार बढ़ रहा है, आज से हमारे नगर निगम में 120 पार्षद हो गए है। हम सभी मिलकर जनता को और बेहतर ढंग से प्रभावी सेवाएं दे सकेंगे। इस दौरान महापौर संयुक्ता भाटिया के साथ महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा, नगर आयुक्त इंद्रमणि त्रिपाठी, नगर निगम उपाध्यक्ष रजनीश गुप्ता, पार्षद दल नेता राम कृष्ण यादव, भाजपा नगर महामंत्री त्रिलोक सिंह अधिकारी, अपर नगर आयुक्त अमित कुमार, अर्चना द्विवेदी, राकेश यादव, मुख्य कर निर्धारण अधिकारी अशोक सिंह सहित सभी नव नामित पार्षद उपस्थित रहे।


टिप्पणियाँ