कर्मचारी समाज अपनी जायज़ मांगो को लेकर सरकार की उदासीनता से हैं बेहद नाराज़ : विनोद इलाहाबादी





मनोज मौर्य 

आगरा। नगर पालिका हाथरस के सभागार में शनिवार को उत्तर प्रदेश स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ की हाथरस इकाई के शपथ ग्रहण समारोह में उत्तर प्रदेश राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष लालबाबू वाल्मीकि की उपस्थित में नव नियुक्त पदाधिकारियों को शपथ ग्रहण कराई गई।



शपथ ग्रहण से पूर्व विश्व विख्यात कवि काका हाथरसी के आज ही के दिन 18 सितम्बर को जन्म हुआ और आज ही के दिन 18 सितम्बर 1995 को मृत्यु हुई। उनके तैल चित्र पर मुख्य अतिथि लालबाबू वाल्मीकि, शशि कुमार मिश्र,रमाकांत मिश्र,विनोद इलाहाबादी, राकेश अग्निहोत्री आदि प्रांतीय पदाधिकारियों ने पुष्पांजलि अर्पित की और उसके बाद सभी मंचासीन अतिथियों को पुष्पगुच्छ, फूल मालाओं अंगवस्त्र शाल प्रतीक चिन्ह भेंट कर स्वागत अभिनन्दन किया गया। 


इसी संदर्भ में कर्मचारियों के जनसमूह को संबोधित करते हुऐ महासंघ के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद इलाहाबादी ने कहा कि कर्मचारियों ने अनगिनत ज्ञापन नगर विकास मंत्री नगर विकास विभाग के मुख्य सचिव जहां तक की प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री आदि को दिया परन्तु बस झूठा आश्वासन के अलवा कुछ नहीं मिला। इससे कर्मचारियों के समाज में सरकार के प्रति बहुत नाराजगी है क्योंकि जब कर्मचारी धरना प्रदर्शन कर आन्दोलन करता है तो सरकार वार्ता के लिए अपर मुख्य सचिव के माध्यम से झूठा आश्वासन देकर समय लेकर अपना वादा नहीं निभाती। इससे कर्मचारियों ने मन बनाया है कि 20 से 30 सितम्बर को निकाय कर्मचारी अपनी मांगो को मनवाने के लिए मंत्री, सांसद, विधायक, विधान परिषद् के सदस्यों को ज्ञापन देंगे। अगर उसके बाद भी मांगे पूरी नहीं हुई तो कर्मचारी आर - पार की लड़ाई सरकार से लडे़गा।


इसी क्रम में अपनी महत्वपूर्ण बात से अवगत कराते हुए सफाई कर्मचारियों के संगठन ने बताया कि हमें आज भी 308.18 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से वेतन मिलता है। उसके बाद विनोद इलाहाबादी ने आउटसोर्सिंग सफाई कर्मचारियों को समझाया कि आप एक बार अपने संगठन के पदाधिकारियों के साथ अधिशासी अधिकारी अनिल कुमार से मिलकर 336 रुपये का शासनादेश लागू करवाएं अगर कोई कार्यवाही नहीं होती है तो हमें बताना जब हम लगवाएगें। वहीं, सफाई महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष शशि कुमार मिश्र ने कहा कि अब समय आ गया है बड़े आंदोलन देने का चुनाव से पहले एक बड़ा आन्दोलन के लिए तैयार हो जाओ आखिर में राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त लालबाबू वाल्मीकि ने कर्मचारियों को संबोधित करते हुऐ कहा कि आपकी सभी मांगो के मांग पत्र पर कार्यवाही के लिए माननीय मुख्यमंत्री जी से वार्ता कर आपकी समस्याओं का समाधान कराया जाएगा।

इस कार्यक्रम में हरीबाबू वाल्मीकि, सोनिया सिंह, संजय शर्मा,सौनू चौहान,विनोद, कोमल,सुनील शास्त्री,विजय स्वर्णकार, कान्हा ठाकुर आदि सैंकड़ों कर्मचारी मौजूद रहें।

टिप्पणियाँ