सुहागरात में पत्नी को देख पति कमरे से भागा!

  • सुहागरात में पत्नी को देख पति कमरे से भागा..
  • मऊआइमा में हुयी ये शादी बनी चर्चा का विषय..

प्रयागराज। मऊआइमा थाना अंतर्गत हुई एक शादी इस समय चर्चा का विषय बनी हुई है। जानकारी के मुताबिक मऊआइमा कस्बे में एक शादी चर्चा का विषय बनी हुई है जिसमें बताया जा रहा है कि सुहागरात को पति जब अपनी पत्नी के पास पहुंचा तो उसे पता चला कि उसकी पत्नी ट्रांसजेंडर। तो हड़कंप मच गया।

सूचना लड़की पक्ष को दी गई तो वह लोग चुपके से आए और गलती मानते हुए,शादी का खर्च वगैरह देकर मामला रफा-दफा कर दिया।मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को मऊआइमा थाना क्षेत्र के एक गांव से धूमधाम से बारात कौशांबी जिले के एक गांव में गई। 

शादी के बाद जब दुल्हन घर पहुंची तो सुहागरात को दूल्हे को पता चला कि दुल्हन ट्रांसजेंडर है। इसके बाद दूल्हे के परिजनों ने मामले की सूचना लड़की पक्ष को दी। इसके बाद लड़की पक्ष के परिजन लड़के वालों के यहां पहुंचे और गलती मान ली। बिरादरी की पंचायत में वर पक्ष को खर्च देकर मामले को रफा-दफा किया गया।

क्षेत्र में यह मामला जोरों से चर्चा का विषय बन गया है। शनिवार शाम को बिरादरी के मुखिया के पास मामला पहुंचा तो यहां बिरादरी की पंचायत में लेन-देन कराकर मामले को रफा-दफा किया गया। लड़की पक्ष के लोगों ने बताया कि वह जन्म के समय सामान्य और ठीक थी। 10 वर्ष में बीमारी के बाद जब उपचार हुआ तो अचानक उसके शरीर में परिवर्तन होने लगा। यह घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुयी है।

टिप्पणियाँ