हर घर खुशहाली कब*?




हर घर खुशहाली कब?

ज़ाहिद अली 

हर घर तिरंगा अब 

हर घर शिक्षा कब


घर-घर तिरंगा अब 

हर युवा को रोजगार कब


हर प्रतिष्ठान तिरंगा अब

जीएसटी खत्म कब


हर बालिका विद्यालय तिरंगा अब

बेटी पढ़ाओं,बेटी बचाओं कब


हर सरकारी कार्यालय तिरंगा अब

भ्रष्टाचार समाप्त कब


हर घर तिरंगा अब 

महिला सुरक्षा कब


हर ऐतिहासिक इमारत तिरंगा अब

आज़ादी की विरासतों का संरक्षण कब


हर गली-मुहल्ले तिरंगा अब

स्मार्ट सिटी कब


हर बाजार तिरंगा अब

पन्द्रह-पन्द्रह लाख कब


हर चौराहे-चौराहे तिरंगा अब

गड्डामुक्त सड़कें कब


हर स्कूल-कालेज तिरंगा अब

मुफ्त शिक्षा कब


हर नदी,तालाब,सेतु तिरंगा अब

शुद्ध-स्वच्छ जल कब


हर घर तिरंगा अब

बिजली कीमतें कम कब


घर-घर तिरंगा अब

भूमाफियाओं से मुक्ति कब


हर घर तिरंगा अब

हर गरीब को घर कब


घर-घर तिरंगा अब

मुफ्त दवाई कब


हर टेक्निकल संस्थान तिरंगा अब

डिजिटल इंडिया कब


हर कारखाना,फैक्ट्री तिरंगा अब 

मेक इन इंडिया कब


हर खेत-खलिहान तिरंगा अब

किसान को एमएसपी कब


हर गांव-गांव तिरंगा अब

किसान को सस्ती खाद कब


हर थाना-कोतवाली तिरंगा अब

अपराध नियंत्रण कब


हर घर तिरंगा अब

महंगाई पर लगाम कब


घर-घर तिरंगा अब

अच्छे दिन कब


हर घर तिरंगा अब

रामराज्य आएगा कब 


हर स्थान तिरंगा अब

हर घर खुशहाली कब?



टिप्पणियाँ