BJP खेमे में मचा हड़कंप?


BJP पूर्व जिला अध्यक्ष सहित 5 पर साजिसन हत्या का लगा आरोप..
संतोष कुमार
मिर्जापुर कोतवाली लालगंज क्षेत्र के पुलिस चौकी लहंगपुर अंतर्गत कलवारी खुर्द निवासी रोजगार सेवक राजीव मौर्य कांड के मामले में पूर्व जिला अध्यक्ष सहित 5 लोगों पर साजिसान हत्या का मुकदमा दर्ज़ हो गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आपको बताते चलें कि मृतक राजीव मौर्य के बड़े भाई संजय कुमार मौर्य के प्रार्थना पत्र पर भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष वर्तमान कार्यकारिणी सदस्य बालेंदु मणि त्रिपाठी पुत्र हरिश्चंद्र त्रिपाठी निवासी ग्राम लहंगपुर व संतोष कुमार दुबे पुत्र महादेव दुबे निवासी ग्राम रेही और सुरेंद्र कुमार दुबे पुत्र भगवती प्रसाद दुबे निवासी ग्राम गंगहरा कला अमरेश दुबे पुत्र मंगल प्रसाद दुबे निवासी ग्राम रेही थाना लालगंज जनपद मिर्जापुर सहित 5 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। जिसका मुकदमा नंबर इस प्रकार है जैसे की मुकदमा नंबर 129/2024 धारा 279, 304A, 427, 120B है। 
सैकड़ो भाजपा कार्यकर्ता एक सामूहिक होकर लालगंज थाना प्रभारी को दबाव बनाने में लगे..
जानकारी देते हुए मृतक के बड़े भाई संजय कुमार मौर्य द्वारा दिनांक 8 जून 2024 को बताया गया कि मृतक राजीव कुमार मौर्य ग्राम सभा कोठी में रोजगार सेवक के पद पर कार्यरत थे जो की मोटरसाइकिल नंबर up 63 S 2108 से लालगंज ब्लॉक जा रहे थे। की लालगंज ब्लाक जाते समय बीच रास्ते में सुनसान जगह पाकर पतुलकी ओवर ब्रिज पर समय लगभग 2 बजे के आसपास साजिशन हत्या करा दी गई है। 
जिस बात को लेकर प्रार्थना पत्र द्वारा लालगंज थाने में तहरीर दिया गया लालगंज थाने में तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत होने के बाद BJP खेमे में हड़कंप मच गई और सैकड़ो भाजपा कार्यकर्ता एक सामूहिक होकर लालगंज थाना प्रभारी को दबाव बनाने में लगे हुए है। 
मृतक के परिवार का कहना है कि यह सब भाजपा के लोग है शासन प्रशासन से दबाव बनाकर कुछ भी करा सकते हैं। मृतक के बड़े भाई संजय कुमार द्वारा मांग किया जा रहा है कि जिस प्रकार से मुकदमा पंजीकृत हुआ है उसी प्रकार निष्पक्ष रूप से विवेचना कर कोर्ट के समक्ष केस फाइल किया जाए।

टिप्पणियाँ