जन अधिकार पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मिठाईयां बांटकर खुशियां मनाई


प्रमुख संवाददाता

कुशीनगर जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष  बाबू सिंह कुशवाहा  के जौनपुर लोकसभा क्षेत्र से सांसद चुनाव जीतने की खुशी में जनपद कुशीनगर के सभी कार्यकर्ता  कुशीनगर के एक होटल में उपस्थित होकर एक दूसरे को मिठाईयां बांटकर खुशियां जाहिर की और एक दूसरे को बधाई दी साथी साथ देश में इंडिया गठबंधन की जीत पर सभी मतदाताओं को बधाइयां दी । 


इस दौरान प्रदेश महासचिव  रामधनी निषाद, प्रदेश सचिव महिला प्रकोष्ठ  उमा कुशवाहा व  राजकुमारी सिंह मंडल प्रभारी गोरखपुर ने कार्यकर्ताओं में मिठाइयां वितरित की।  उक्त कार्यकर्ताओं में  डा. एसपी कुशवाहा जिला सलाहकार कुशीनगर, डॉ रवि कुमार जिला संगठन मंत्री, वीरेंद्र कुशवाहा पूर्व विधानसभा अध्यक्ष  कुशीनगर, शिवनाथ वर्मा,  अमरेश कुशवाहा जिला सचिव कुशीनगर, धर्मनाथ कुशवाहा उपाध्यक्ष, शिवशंकर कुशवाहा एडवोकेट कसया, नागेंद्र कुमार कुशवाहा जिला उपाध्यक्ष,  नरेंद्र कुमार मौर्य विधानसभा अध्यक्ष कुशीनगर, दीपनाथ कुशवाहा विधानसभा अध्यक्ष फाजिलनगर, परमात्मा कुमार विधानसभा फाजिलनगर,  दिनेश कुशवाह मंडल संगठन मंत्री, चंदेश्वर कुशवाहा विधानसभा अध्यक्ष तमकुहीराज, राजकुमार कुशवाहा तमकुही राज, पंकज कुशवाहा, राकेश कुशवाहा विधानसभा मीडिया प्रभारी पडरौना, शिवकुमार,  संजय कुशवाहा,  राम प्रताप कुशवाहा विधानसभा अध्यक्ष पडरौना सहित सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने "जिसकी जितनी संख्या भारी, उसकी उतनी हिस्सेदारी" का नारा लगाते हुए इंडिया गठबंधन को जीत की ढेर सारी बधाई देते हुए माननीय बाबू सिंह कुशवाहा  को संसद में जाने पर खुशी जाहिर करते हुए कार्यक्रम को संपन्न किया कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष सीतानरायन कुशवाहा ने किया तथा संचालन एडवोकेट अनिल कुशवाहा युवा मंडल अध्यक्ष गोरखपुर ने किया।

टिप्पणियाँ