स्वाभिमान के वास्ते संविधान के रास्ते दलित गौरव संवाद करेगी कांग्रेस

रवि मौर्य

अयोध्या। कांग्रेस पार्टी  जिले के प्रत्येक गांव में स्वाभिमान के वास्ते संविधान के रास्ते नारे के साथ साथ दलित गौरव संवाद  आयोजित करेगी ।

उक्त जानकारी जिला अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कांग्रेस कार्यालय कमला नेहरू भवन पर पत्रकारों से वार्ता करते हुए बताई।

जिला अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बताया 12 से 26 नवंबर( संविधान दिवस) तक जनपद के प्रत्येक विधानसभा के 20 दलित बाहुल्य गांव में जाकर दलित मांग पत्र भरवाए जाएंगे। जिसके अंतर्गत रात्रि चौपाल आयोजित होंगे तथा उसे क्षेत्र के गणमान्य नागरिक को भी आमंत्रित किया जाएगा।

महानगर अध्यक्ष वेद सिंह कमल ने बताया  कि उक्त  कार्यक्रम महानगर के अंतर्गत आने वाले दलित बाहुल्य बस्तियों में भी चलाया जाएगा। जिसके लिए प्रभारियों की नियोक्ति कर दी गई है।

जिला प्रवक्ता सुनील कृष्ण गौतम ने बताया जनपद के प्रत्येक विधानसभा में 500 दलित अधिकार मांग पत्र भरवा जाएंगे।

पत्रकार वार्ता में प्रमुख रूप से रूप से उमेश उपाध्याय तथा शत्रुघन यादव भी मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ