चौधरी टिकैत के पुण्यतिथि पर भाकियू कार्यकर्ताओं ने जल, जंगल, जमीन बचाने का संकल्प लिया

रवि मौर्य

अयोध्या। किसान मसीहा, भारतीय किसान यूनियन के संस्थापक अध्यक्ष चौ० महेंद्र सिंह टिकैत जी की 13वीं पुण्यतिथि जल, जंगल, जमीन बचाने के उद्देश्य से "संकल्प दिवस" के रूप में चौ० चरण सिंह घाट अयोध्या में मनाया गया

उक्त अवसर पर भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं/ पदाधिकारी द्वारा चौ० महेंद्र सिंह टिकैत जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित किया गया और चौ० महेंद्र सिंह टिकैत के कीर्तियों पर एक गोष्ठी संपन्न हुई। 

गोष्टी को संबोधित करते हुए भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय सचिव घनश्याम वर्मा ने कहा की चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की 13वीं पुण्यतिथि जल, जंगल, जमीन बचाने के संकल्प के साथ मनाई जा रही है और चिंता का विषय है कि किसान घाट के आसपास की जमीन व नदी के जल पर नेताओं व पूजी पत्तियां द्वारा कब्जा किया जा रहा। जिसका प्रबल विरोध किया जाएगा। जल, जंगल, जमीन बचाने  तथा किसानों की तमाम समस्याओं के समाधान को लेकर आगामी 6 जून को कलेक्ट्रेट अयोध्या पर किसान महापंचायत की जाएगी 

सूर्यनाथ वर्मा,अभय राज ब्रह्मचारी, राम गणेश मौर्य द्वारा चौ० महेंद्र सिंह टिकैत द्वारा किसान समस्याओं  के समाधान के लिए किए गए आंदोलन का व्याख्या किया गया और कहा गया चौधरी टिकैत देश के किसानों को आंदोलन करना सिखाया तथा सम्मान दिलाया। पुण्यतिथि/ पंचायत को शंकरपाल पांडेय, देवी प्रसाद वर्मा, रवि शंकर पांडेय, संतोष वर्मा, जगदीश यादव, चंदू भाई पटेल, तुलसीराम गोस्वामी, गब्बर गोस्वामी, मस्तराम वर्मा, तिलक राम गुप्ता, रामबचन, रामू चंद्र विश्वकर्मा, सुरेश रावत, राजकुमारी देवी, श्रीमती देवी, लक्ष्मी देवी,मीना देवी, रामादेवी, अमरनाथ, लक्ष्मीकांत तिवारी, धर्मचंद वर्मा, झिन्नूअली, आदि लोगों ने संबोधित किया। कार्यक्रम में सैकड़ो कार्यकर्ता पदाधिकारी नर नारी मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ