एक किरण मैं ले आता हूं...
चंद्रगुप्त मय भारत बन पाना
लालमणि मौर्य...
एक किरण मैं ले आता हूं
एक किरण तुम ले आना |
क्या मुश्किल होगा यारों फिर
प्रकाश पुंज का बन पाना |
एक चिंगारी मेरे मन में है
एक चिंगारी तुम दे देना |
क्या मुश्किल होगा यारों फिर
एक मशाल का बन पाना |
एक हाथ बढ़ाया है मैंने
एक हाथ तुम भी बढ़ा देना |
क्या मुश्किल होगा यारों फिर,
राहों का आसान बन जाना |
स्वयं कर्तव्य निभाऊंगा
तुम कर्तव्य निभा देना |
क्या मुश्किल होगा यारों फिर
चंद्रगुप्त मय भारत बन पाना ||
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें