नगर निगम की लापरवाही के चलते विजय नगर के लोग डेंगू के शिकार 

किशोर मोहन गुप्ता 


कानपुर| विजय नगर वार्ड 33में फैली गंदगी की बजह से कई लोग हुए डेंगू के शिकार विजय नगर वार्ड में नगर निगम की लापरवाही के चलते कई ब्लॉक 89, 90, 85, 87 में काफी समय से सफाई न होने की बजह से कई घरों में लोग डेंगू के शिकार हो गए हैं। जबकि विजय नगर में बीजेपी से पार्षद घनश्याम गुप्ता हैं।


स्थानीय लोगों ने बताया कि उनसे कई बार कहा गया, लेकिन समस्या जस की तस आज भी बानी हुई हैं। जब इस संबंध में नगर आयुक्त से फ़ोन पर बात की तो उन्होंने समस्या को दिखाने को कहा।




टिप्पणियाँ