साहित्य गौरव सम्मान से आभूषित किया विक्रम सिंह

संतोष मौर्य


नोएडा| अखिल भारतीय साहित्य परिषद के द्वारा श्रीराम महोत्सव कवि सम्मेलन का आयोजन सेक्टर 71 आरडब्लूए के अध्यक्ष सुनील वाधवा के सहयोग व तत्वावधान में किया गया। आयोजन की अध्यक्षता माँ वाणी के अनन्य साधक  चेतन आनंद द्वारा की गई व इसका सरस संचालन स्वनामधन्य हास्य कवि बाबा कानपुरी जी द्वारा किया गया।  अपनी गरिमामयी उपस्थिति के द्वारा पंकज सिंह, विधायक नोयडा नगर क्षेत्र व प्रदेश महामंत्री, भाजपा ने आयोजन को उत्कृष्ट आयाम प्रदान किये, अपने संबोधन के द्वारा उन्होंने वातावरण राममय कर दिया।


आमंत्रित विशिष्ट अतिथियों में डॉ दिनेश उपाध्याय, कवयित्री मनु लक्ष्मी मिश्रा, कवि डॉक्टर कुमार संजय ने भी अपनी स्नेहिल उपस्थिति व काव्य पाठ से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। सम्मेलन में उपस्थित वाणी पुत्र व पुत्रियों ने भगवान श्री राम के विविध भाव पक्षों पर मनोहर सुमधु काव्यांजलियाँ प्रस्तुत कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।



विक्रम सिंह को साहित्य गौरव सम्मान से आभूषित किया गया। आमंत्रित कवियों में ओज कवि अटल मुरादाबादी, श्रृंगार के कवि आशीष प्रकाश, अवधी कवि विनय विक्रम सिंह, व्यंजना पाण्डेय, भावना तिवारी, विनोद पाण्डेय, नम्रता शर्मा, नवोदित कवि सूर्य प्रकाश सोनी द्वारा प्रस्तुत भाव विमुग्ध करती काव्य रसधार ने श्रोताओं को भाव-विभोर कर दिया।



टिप्पणियाँ