पंचशील रत्न से किया सम्मानित

रायबरेली | पंचशील पी.जी. कालेज सम्राट अशोक नगर (इटौरा बुजुर्ग) रायबरेली परिसर में जिले के विभिन्न क्षेत्रों में काम करने वाले बुद्धिजीवियों का सदस्य अन्र्तराष्ट्रीय बौद्ध संस्थान लखनऊ उत्तर प्रदेश सरकार भन्ते शीलरत्न द्वारा सम्मानित किया गया।  इस अवसर पर विद्यालय प्रबन्धक बी.एन. मौर्या, धर्मेन्द्र सिंह पूर्व संगठन मन्त्री, विश्व हिन्दू परिषद अवध क्षेत्र लखनऊ, अपर जिला जज राम दयाल, पी.जी. कालेज व इण्टरमीडिएट कालेज के प्राचार्य आदि लोग उपस्थित रहे।  कार्यक्रम का आयोजन अंजलि मौर्या मैनेजिंग ट्रस्टी पंचशील कालेज ने किया।


पंचशील रत्न से सम्मानित किये जाने वाले बुद्धिजीवियों में सेन्ट्रल बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष ओ.पी. यादव, प्रभारी निरीक्षक थाना हरचन्दपुर अनिल कुमार सिंह, वरिष्ठ अधिवक्ता पी.एल. पाल, पूर्व विधायक रामलाल अकेला, सेवानिवृत्त बैंक अधिकार लालचन्द्र कनौजिया, गुरूप्रसाद सेठ, के.पी. राहुल आदि लोग थे।  सम्मानित किये गये सभी लोगों ने विद्यालय के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए आयोजकों के प्रति आभार व्यक्त किया।




टिप्पणियाँ