एसपी साउथ हुआ भव्य विदाई समारोह

किशोर मोहन गुप्ता 


कानपुर | लेडी सिंघम के नाम से अपनी पहचान बनाने वाली कानपुर दक्षिण की एसपी साउथ रवीना त्यागी का आज तबादला हो गया। जिसके बाद उनका विदाई समारोह का भव्य आयोजन किया गया। जिसमें दक्षिण के सभी थाना प्रभारी और कई समाज सेवी संस्थाओं के लोग भी उनकी विदाई समारोह में उपस्थित रहे।



सभी ने पहले एसपी साउथ रवीना त्यागी को फूल माला पहना कर स्वागत किया। एसपी के आने के बाद सबसे ज्यादा जोर उन्होंने महिला उत्पीड़न और छेड़छाड़ से जुड़े हुए मामलों पर दिया था। वही उन्होंने महिलाओं से जुड़े मामलों को हल करने के लिए पिंक चौकी की स्थापना कराई थी। जिसमे महिलाओं से सभी मामलों का निपटारा किया जाता था तो वही उनके उनकी इस पहल से बड़ी संख्या में भी लोग जुड़े। जिसके बाद उनकी विदाई समारोह में भव्यता देखने को मिली। भागड़े की थाप पर पुलिस कर्मियों ने जमकर डांस किया कर उनको विदा किया। एसपी साउथ रवीना त्यागी  को अब एसपी सीबीसीआईडी के पद पर नई तैनाती दी गयी है।



टिप्पणियाँ