अयोध्या में बोले चंद्रशेखर कहा उत्तर प्रदेश में रोकेंगे भाजपा का विजय रथ

संविधान बचाओ देश बचाओ यात्रा में शामिल होने सिद्धार्थनगर जा रहे थे भारत समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष

रवि मौर्य

अयोध्या। संविधान बचाओ देश बचाओ यात्रा में शामिल होने सिद्धार्थनगर जा रहे आजाद भारत समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर का गुरुवार को देवकाली स्थित एक होटल में कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। चंद्रशेखर रावण ने केंद्र व प्रदेश पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा का विजय रथ रोकेंगे। भारत और इंडिया को लेकर चल रहे विवाद पर दो टूक भारत का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि इसका नाम भारत है और जब तक हमारी शरीर में जान है हम अपने देश के साथ खड़े हैं। उन्होंने कहा कि संविधान बचाओ देश बचाओ यात्रा हर जिलों में की जाएगी। प्रदेश के  सिद्धार्थनगर में आज उसका पहला चरण शुरू होने जा रहा है। 70 किमी की इस यात्रा के जरिये जागरूकता अभियान के तौर पर लोगों को जागरूक किया जाएगा। जो हालात आज केंद्र और प्रदेश की सरकार ने बना दी है जनता इन हालातों को समझें और इससे बाहर निकालने के लिए आने वाले समय में अपने वोट का सही प्रयोग करें। उन्होंने कहा कि केंद्र का रास्ता उत्तर प्रदेश से होकर जाता है। यहां पर भाजपा अधिकतम सीटों पर विजई हुई है। बीजेपी का विजय रथ हम लोग उत्तर प्रदेश में ही रोक देंगे,  जिसकी तैयारी कर ली गई है। उन्होंने कहा कि इंडिया दैट इज भारत जब यह कॉन्स्टिट्यूशन एस्टेब्लिश हुआ तब से हम लोग इसे सुनते आ रहे हैं। आज सरकार इन मुद्दों पर चर्चा कर रही है, लेकिन इसे भी ज्यादा जन मुद्दों पर चर्चा होनी चाहिए।

टिप्पणियाँ