नफरत छोड़ो भारत जोड़ो के नारों के साथ कांग्रेसियों ने निकाली पद यात्रा



प्रमुख संवाददाता

अयोध्या । भारत जोड़ो यात्रा की पहली वर्षगांठ पर कांग्रेस नेताओं ने जिला अध्यक्ष अखिलेश यादव की अगवाई नफरत छोड़ो भारत जोड़ो के नारों के साथ में पदयात्रा निकाली।


उत्साह से लबरेज कांग्रेस कार्यकर्ता हाथों में झंडा और तख्तियां लिए कांग्रेस कार्यालय से गुलाब बाड़ी मैदान की ओर कूच किए पर रास्ते में पुलिस द्वारा रोके जाने पर यात्रा चौक से पुनः रिकाबगंज चौराहे पर आकर समाप्त हुई।

 कांग्रेस कार्यालय कमला नेहरु भवन पर एकत्रित कांग्रेस जनों को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा केंद्र में बैठे सत्ताधार  दल ने पूरे देश में नफरत का जहर बो दिया है। भारत जोड़े यात्रा का मकसद पूरे देश में मोहब्बत और सांप्रदायिक सद्भाव को कायम करना है। राहुल जी द्वारा भारत के शेष हिस्से में निकाली जा रही द्वितीय चरण की भारत जोड़ो यात्रा पहली यात्रा से भी ज्यादा ऐतिहासिक होगी।

पूर्व जिला अध्यक्ष राजेंद्र प्रताप सिंह तथा रामदास वर्मा ने कहा प्रधानमंत्री महंगाई और बेरोजगारी पर बोलने से बचते हैं, वह देश को अनावश्यक मुद्दों में उलझाए रखना चाहते हैं।

पूर्व प्रदेश प्रवक्ता गौरव तिवारी वीरू तथा महानगर अध्यक्ष वेद सिंह कमल ने कहा भारत जोड़ो यात्रा से पूरे देश में कांग्रेस पार्टी को मिले अपार समर्थन और प्यार ने केंद्र में बैठी सरकार को बेचैन कर दिया है। आज आम आदमी भाजपा की नफरत और धर्म की राजनीति से ऊब गया है।

जिला प्रवक्ता सुनील कृष्ण गौतम ने कहा पूरे देश का विपक्ष आज इंडिया के बैनर तले केंद्र सरकार के खिलाफ संगठित हो गया है। भाजपा को इंडिया नाम से भी अब परेशानी होने लगी है। केंद्र में बैठी सरकार के पास अपनी उपलब्धियां बताने के लिए कुछ नहीं रह गया है और वह राजनीति को निचले स्तर पर ले जाकर भारत और इंडिया में विभेद कर रही है।

 मार्च में प्रमुख रूप से महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष रेनू राय, प्रमिला राजपूत, जिला उपाध्यक्ष अनिल सिंह,अनिल तिवारी, कविंद्र साहनी ,विजय पांडे, रामसागर रावत, आशीष यादव ,राम अवध, प्रेम प्रकाश पांडे ,फ्लावर नकवी, शैलेंद्र मणि पांडेय, बसंत मिश्रा, युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष संजय तिवारी,शैलेन्द्र पाण्डेय, दिनेश शुक्ला, विकास सिंह, संतोष कुमार,  संतोष तिवारी, अम्वरिश पाण्डेय, शमशाद अहमद, आशुतोष पांडे, अब्दुल हकीम, राजकुमार मौर्य आदि सम्मिलित रहे।

टिप्पणियाँ