भारतीय जनता पार्टी लोकतंत्र के सभी स्तंभों को बर्बरता पूर्वक दबाना चाहती है- निर्मल खत्री



फैजाबाद बार एशोसियेशन को समर्थन देने का पत्र सोपा

रवि मौर्य

अयोध्या । हापुड़ में अधिवक्ता गणों पर प्रशासन द्वारा किए गए लाठी चार्ज कि कांग्रेस पार्टी घोर निंदा करती है।

फैजाबाद कांग्रेस पार्टी विधि  प्रकोष्ठ का प्रतिनिधि मंडल विधि प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष दीनदयाल शर्मा के नेतृत्व में फैजाबाद बार काउंसिल के अध्यक्ष पंडित कालिका मिश्रा व महामंत्री सूर्य नारायण सिंह से मिलकर उन्हें नैतिक समर्थन देने का पत्र सौपा।

प्रतिनिधि मंडल के साथ गए पूर्व सांसद डॉक्टर निर्मल खत्री ने कहा भारतीय जनता पार्टी लोकतंत्र के सभी स्तंभों को बर्बरता पूर्वक दबाना चाहती है। आज स्थिति ऐसी हो गई है कि भाजपा सरकार में लोगों को न्याय दिलाने के लिए संघर्षरत अधिवक्ताओं को स्वयं न्याय के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है ।

केंद्र व प्रदेश की सरकारों का रवैया तानाशाही हो गया है, सरकार को अपना विरोध पसंद नहीं है। आज लोकतांत्रिक तरीके से सरकार का विरोध करने वालों पर ब्रिटानिया सरकार के तरीके से मुकदमे दर्ज कर दिए जा रहे हैं। जिसकी  जितनी निंदा कीजिए उतना कम है।

बार को अपना समर्थन पत्र देने पहुंचे प्रतिनिधि मंडल में प्रमुख रूप से बार के सदस्य व विधि प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष दीनदयाल शर्मा,बार के सदस्य व महानगर कांग्रेस के अध्यक्ष वेद सिंह कमल ,अवध बिहारी , पीयूष आदि सम्मिलित रहे।

टिप्पणियाँ