जन नेता मनोज श्रीवास्तव का जनता ने मनाया जन्म दिन

 


आनंद सिंह

मीरजापुर  सेवा और आम जन के प्रति समर्पण की भावना के चलते लोगों के दिल में बसे जन नेता मनोज श्रीवास्तव का जन्म दिन बुधवार को जनता ने मनाया। नगर के अलावा ग्रामीण अन्चलों में भी आम लोगों ने केक काटकर अपनी खुशी का इजहार किया । बड़ों ने शुभाशीष प्रदान किया। 22 स्थानों पर मनोज श्रीवास्तव ने  केक काटा। 



छात्र जीवन में ही जन सेवा की ललक और अत्याचार के खिलाफ आवाज़ बुलंद करने के चलते वह अशोक सिंघल के प्रिय सहयोगी बने। विश्व हिंदू परिषद के प्रांत संगठन मंत्री पद पर रहते हुए जन सेवा में लगे रहे। सेवा का व्रत लेकर वह लोगों के सुख दुःख में खड़ा होकर लोगों को अपना बनाते गए। सेवा, सहयोग और सबका विकास के प्रति सोच की ललक के चलते 21 स्थानों पर जनता ने जन्म दिन मनाया। 


सामाजिक संस्था राष्ट्रवादी मंच की स्थापना कर राष्ट्र के उत्थान में आम जन की भागीदारी सुनिश्चित करने में लगे हैं। बेबस गरीबों और पीड़ितों की सेवा के लिए कर्तव्य पथ पर डटे हैं। 


जन नेता का जन्म दिन मनाने का सिलसिला सुबह से आरम्भ हुआ। जिले के बिहसडा, गैपुरा , शिवपुर, विंध्याचल, कंतित, भैंसहिया टोला, चौबे टोला, डंकीनगंज, बड़ी माता, त्रिमुहानी, संकठा घाट, वासलीगंज, फतहा, मोर्चाघर, गणेशगंज, संगमोहल, बथुआ, सबरी, लोहिया तालाब स्थानों पर जुटे लोगों ने जन्म दिन पर स्नेह आशीष लुटाया। 

जन सेवक ने भी अपनत्व से अभिभुत होकर लोगों को गले लगाया। जन्मदिन की शुभकामना में देने वालों मैं प्रमुख रूप से ओपी गुप्ता ,अनिल गुप्ता ,रवि शंकर साहू, मनोज दमकल ,श्रीधर पांडे ,मनोज शर्मा ,राजेश सोनकर संजय साहू ,प्रदीप साहू ,अखिलेश अग्रहरि, अंकुर श्रीवास्तव, राजेश सिंह अमित झांकी हजारों की संख्या में लोगों ने बधाइयां दी

टिप्पणियाँ