नवनियुक्त महानगर अध्यक्ष का भाजपाईयों ने किया स्वागत



भारतीय जनता पार्टी हमेशा राष्ट्र एवं जन सेवा पहले के विचार पर कार्य करते हुए  देश हित के लिए हमेशा तत्पर है-कमलेश श्रीवास्तव

रवि मौर्य

अयोध्या । महानगर अध्यक्ष भाजपा  कमलेश श्रीवास्तव  का पार्टी कार्यकर्ताओं ने किया  जोरदार स्वागत  एवम अभिनंदन, अयोध्या भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव को आज अयोध्या मंडल की तरफ से माल्यार्पण एवं  बधाइयां देकर स्वागत अभिनंदन किया गया . मंडल मीडिया प्रभारी सिद्धार्थ श्रीवास्तव ने महानगर अध्यक्ष को मान्यर्पण कर स्वागत   किया एवम भारतीय जनता पार्टी के  स्वर्णिम कार्यकाल की तरह  भाजपा को आगे बढ़ाने में महानगर अध्यक्ष के सानिध्य की बात कही महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने हनुमानगढ़ी दर्शन पूजन के पश्चात कहा कि भारतीय जनता पार्टी हमेशा राष्ट्र एवं जन सेवा पहले के विचार पर कार्य करते हुए  देश हित के लिए हमेशा तत्पर है एवं भारतीय जनता पार्टी की सरकार को संपूर्ण देश एक उम्मीद भरी निगाह से देख रहा है जिसके लिए हम सभी को मिलजुल कर प्रयास करना होगा। हनुमान हनुमानगढ़ी दर्शन पूजन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मंडल अध्यक्ष पदाधिकारी एवं पार्षद गण उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ