पल्लवी 

लखनऊ। आज अरविन्द कुमार शर्मा, नगर विकास मंत्री, उ0प्र0 सरकार के आवास पर शशि कुमार मिश्र, प्रदेश  अध्यक्ष, उ0प्र0 स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ की अध्यक्षता में प्रदेश  इकाईयों से आये प्रतिनिधियों द्वारा नगर विकास विभाग सौपें जाने पर पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र एवं स्मृतिचिन्ह भेंट कर प्रदेष के लाखों निकाय कर्मचारियों की ओर से हार्दिंक स्वागत एवं अभिनन्दन करते हुए प्रदेश के निकाय कर्मचारियों की मूलभूत एवं सेवा सम्बन्धी तथा सफाई कर्मचारियों आदि की समस्याओं से अवगत कराते हुए यथा शीघ्र मंत्री की अध्यक्षता में नगर विकास एवं वित्त विभाग आदि के साथ महासंघ के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में बैठक किये जाने का अनुरोध किया गया। 

अरविन्द कुमार शर्मा, मंत्रीजी ने आष्वासन दिया की यथाषीघ्र महासंघ की मांगों के अनुसार निकाय कर्मचारियों की ज्वलंत समस्याओं पर बैठक कराकर उनका निदान कराने का सार्थक प्रयास किया जायेगा तत्पष्चात मंत्री, नगर विकास द्वारा महासंघ के उपस्थित सभी प्रतिनिधियों को अंगवस्त्र पहनाकर अपने परिवार के रूप में सम्मान दिया गया। यह सम्मान सदैव निकाय कर्मचारी अपनी बेहतर कार्य कुशलता से नगर विकास का गौरव बढ़ाने का कार्य करेगा।

महासंघ द्वारा पूर्व प्रेषित 07 सूत्रीय मांगपत्र पर समय रहते निस्तारण कराये जाने के साथ-साथ आउटसोर्सिंग सफाई कर्मचारियों की गत दिनों नगर विकास विभाग द्वारा बढ़ायी गयी दैनिक मजदूरी रू0 366.54/- किया गया था, को  उत्तराखण्ड सरकार की भाँति रू0 500/- दैनिक मजदूरी किये जाने पर विचार किये जाने का अनुरोध करते हुए प्रदेष के निकायों में अन्य सभी संवर्गों के आउटसोर्सिंग कर्मचारियों की भी दैनिक मजदूरी उक्त की भाँति किये जाने एवं सफाई कर्मचारियांे से सुबह 05ः00 बजे कार्य पर बुलाये के समय को परिवर्तन किये जाने की मांग पर भी महासंघ द्वारा बल दिया गया। 

आज की षिष्टाचार  भेंट में प्रमुख रूप से राकेष अग्निहोत्री, प्रदेष महामंत्री (गायिजाबाद), रमाकान्त मिश्र, कार्यवाहक अध्यक्ष (कानपुर), विनोद इलाहाबादी, वरिष्ठ प्रदेष उपाध्यक्ष (आगरा), आर0पी0 सिंह, प्रदेष उपाध्यक्ष (गोरखपुर), अखिलेष सिंह, प्रदेष उपाध्यक्ष (वाराणसी), जय प्रकाष शर्मा, कोषाध्यक्ष (हाथरस), श्याम लाल बाल्मीकि, सदस्य, राज्य सफाई कर्मचारी आयोग, उ0प्र0, आदि के साथ-साथ गोमती त्रिवेदी, सै0 कैसर रज़ा, विजय शंकर पाण्डे, हरि शंकर पाण्डे, नरेन्द्र खन्ना, पंकज शुक्ला, दिनेष गुप्ता, प्रदीप शर्मा, संजय वर्मा, संजीव गोयल, हरि बाबू बाल्मीकि, सूरज पहलवान, शरद थनवार, मनीष चैहान, योगेन्द्र तिवारी, रामेष्वर आदि प्रतिनिधि उपस्थित रहें। यह जानकारी शशि  कुमार मिश्र, प्रदेश अध्यक्ष ने दिया है 

टिप्पणियाँ