महान सम्राट अशोक का जन्म दिवस बड़ी धूम धाम से मनाया गया

विशेष संवाददाता

प्रयागराज। ग्राम महमूदपुर मनौरी कौशाम्बी में अखंड भारत के निर्माता विश्वप्रसिद्ध व शक्तिशाली भारत वर्ष राष्ट्रनायक वसुधैव कुटुंबकम के जनक महान समतावादी जनमानस के दिलो पर राज करने वाले विश्व विजेता देवानाप्रिय महान सम्राट अशोक की 2326वी जयंती के पावन अवसर पर  जिला संरक्षक सोहन लाल कुशवाहा जी के द्वारा महान सम्राट अशोक का जन्म दिवस मनाया गया। 

सभी देशवासियों एवं विश्व के सभी धम्म अनुयायियों को हार्दिक बधाई दिए, उक्त कार्यक्रम में उपस्थित रहे, जिला प्रभारी अनिल कुशवाहा, विधान सभा चायल प्रभारी उमेश कुशवाहा, विधान सभा चायल उपाध्यक्ष हर्षवर्धन कुशवाहा, चायल ब्लाक अध्यक्ष ज्ञान सिंह, जगदेव प्रसाद, शारदा प्रसाद, सूरज भवन, उमेश कुशवाहा, सुरेश,जीते कुशवाहा, शत्रुधन सिंह, राजेश, राकेश, पूनम देवी, कुसुम देवी, रानी, रीता देवी आदि बहुत से लोग उपस्थित रहे।


जिला अध्यक्ष शिवभवन कुशवाहा ने चायल विधानसभा कार्यालय पर पहुंच कर महान सम्राट अशोक जी की फोटो पर पुष्प अर्पित करते हुए जन्म दिवस की समस्त जिले वासियों तथा पार्टी कार्यकर्ताओं को बधाई दिए। 

जिला महासचिव इंद्राज कुशवाहा व युवा जिला अध्यक्ष विजय मौर्य तथा प्रदेश महासचिव लाखन सिंह राजपासी, उधौश्याम मौर्य, सुरेश मौर्य, लक्ष्मीकांत कुशवाहा, राजकुमार मौर्य आदि कौशाम्बी जनपद के समस्त जाप कार्यकर्ता पदाधिकारियों द्वारा अन्य जगहों पर अखंड भारत के राजा महान सम्राट अशोक का जन्म दिवस बड़ी धूम धाम से मनाया गया।

टिप्पणियाँ