स्वतन्त्रता सेनानी स्व श्याम लाल की पुण्य तिथि पर महिलाओं को सम्मानित किया गया



सुनीता कुशवाहा

कानपुर नगर। श्याम लाल लोकजन सेवा एवं शिक्षण संस्थान के तत्वावधान में वयोवृद्ध स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय श्याम लाल जी की पुण्यतिथि पर नारी सशक्तिकरण को सम्मानित किया साथ ही श्रमिकों के बच्चों को भी पढन पाढन का समान वितरण किया गया समाज कल्याण/डूडा द्वारा संचालित योजनाओं पर काम कर रही संस्था के पदाधिकारियों ने महिलाओं को भी संस्था की ओर से आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं को सम्मानित किया गया। जिसमें सर्व श्री डाक्टर रीता सिंह, कर्नल डाक्टर जाहिद सिद्दीकी, डूडा के राहुल जी, समाज कल्याण विभाग के दर्शन बाबू,श्रम विभाग से जुनैद आब्दीन, स्वयं सहायता समूह की संजू शर्मा आदि उपस्थित थे कार्यक्रम का संचालन गुरुवाणी सेवा समिति की अध्यक्ष श्रीमती निशा जी द्वारा किया गया।

टिप्पणियाँ