अशोक जयंती पर्व पर सरकारी छुट्टी मुख्यमंत्री घोषित करें



विशेष संवाददाता 

लखनऊ. कुशवाहा मौर्य शाक्य सैनी कल्याण एसोसिएशन द्वारा चंद्रगुप्त मौर्य की जयंती हर्षोल्लास के साथ एसोसिएशन के चौक कार्यालय लखनऊ में आहूत की गई चंद्रगुप्त मौर्य की प्रतिमा पर  माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित करने के बाद जयंती को संबोधित करते हुए एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गिरीश चंद कुशवाहा ने कहा समाज के प्रबुद्ध वर्ग सभी लोग एकजुट होकर चंद्रगुप्त मौर्य की प्रतिमा जो वर्षों से लखनऊ में बनी खड़ी है उस प्रतिमा को लखनऊ में स्थापित करने के लिए प्रयास करें.

चंद्रगुप्त मौर्य की प्रतिमा को लखनऊ में स्थापित करने एवं सम्राट अशोक जयंती पर सरकारी अवकाश घोषित करने की पहल की है और उनकी बात को मुख्यमंत्री तक अवश्य पहुंच जाएगी.

राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री कुशवाहा ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को रजिस्टर्ड पत्र भेजकर प्रदेश अध्यक्ष विमल कुमार शाक्य की मांग को गंभीरता से लेने की अपील मुख्यमंत्री से की है.

चंद्रगुप्त मौर्य जयंती के उपलक्ष में एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष विमल कुमार शाक्य ने समाज के सभी प्रबुद्ध वर्ग के साथियों से अपील की है कि समाज एकजुट होकर अपने बच्चों को शिक्षित और मजबूत बनाने के लिए चंद्रगुप्त मौर्य के बताए मार्ग पर चलें.

इस एसोसिएशन के प्रदेश महासचिव एवं लखनऊ मंडल के प्रभारी सभाजीत मौर्य ने समाज के लोगों को एकजुट होकर गंभीरता से अपनी मांग सरकार से रखने की अपील की उन्होंने लखनऊ मंडल के सभी जिला अध्यक्षों से अपील की अपने घरों में जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाया.

इस अवसर पर समाज के नीरज कुशवाहा अनिल कुशवाहा अजय कुशवाहा सर्वेश कुशवाहा प्रेमलता शाक्य अर्चना मिश्रा अनीता मौर्य  किरण शुक्ला अनुपम सिंह राजेश कुमार गुप्ता वरिष्ठ पत्रकार मुकेश आनंद सिंह वरिष्ठ कवि एवं समाजसेवी सुषमा मौर्य आदि लोग मौजूद रहे.

टिप्पणियाँ