धूम-धाम से मनाया गया सम्राट चन्द्रगुप्त मौर्य जयंती समारोह

कार्यालय संवाददाता 

लखनऊ। चंद्रगुप्त मौर्य केयर फाउंडेशन द्वारा आयोजित सम्राट चंद्रगुप्त मौर्य जयंती समारोह जानकीपुरम विस्तार में लोटस पोर्टिको मैं पंकज मौर्य की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित किया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जसवंत सैनी राज मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा विधायक गुरु प्रसाद मौर्य विधायक  उषा मौर्या विधायिका आशा मौर्या विधायिका विशिष्ट अतिथि के रूप में  मौजूद रहे।

23 अप्रैल को जयंती को अवकाश घोषित किए जाने की राज्य सरकार से की मांग..

इस  अवसर पर मौर्य कुशवाहा शाक्य सैनी समाज से आए हुए सैकड़ों लोग उपस्थित रहेमुख्य अतिथि समाज के लोगों का आह्वान करते हुए कहा कि अपने हक की लड़ाई को जारी रखें हक की लड़ाई जारी करने से हक मिलते हैं लोगों को कोई भी समस्या होती है तो हम आपके साथ हैं 

श्री सैनी ने कहा जब तक आप लोग एकजुट नहीं होंगेजजब तक आप लोग अपने से वंचित रहेंगे ब तक आप लोग अपने हाथ से वंचित रहेंगे इस मौके पर भगवान सिंह कुशवाहा ने ने कहा कि कि समाज जब तक शिक्षित और जागरूक नहीं होगा।

अब तक जब तक उसे उसका हक कैसे मिल पाएगा शिक्षित होना बहुत जरूरी है हमें अपने समाज के बच्चों को शिक्षित करने के लिए एक दूसरे की मदद भी करनी चाहिएइस मौके पर विधायक का उषा मौर्य ने कहा बच्चों को सम्मानित करने से उसमें आत्मविश्वास आता है कार्य करने की लगन और क्षमता बढ़ जाती है इसलिए समय-समय पर ऐसे सामाजिक तारों को होना भी जरूरी है।

चिनहट के कला गांव में रखी है सरकारी खर्चे से बनी मूर्ति. भारत के प्रथम चक्रवर्ती सम्राट चंद्रगुप्त मौर्य की मूर्ति 22 साल से अपनी जगह पाने का इंतजार कर रही है। वर्ष 1998 में तत्कालीन मुख्यमंत्री कल्याण सिंह सरकार में सम्राट चंद्रगुप्त मौर्य की मूर्ति बनी थी। संस्कृति विभाग की तरफ से करीब साढे तीन लाख रुपये की लागत से मूर्ति बनी, लेकिन यह अब तक नहीं लगाई जा सकी है। चिनहट के कला गांव पार्क में मूर्ति पड़ी है। इसके लिए मुख्यमंत्री, राज्यपाल को मूर्ति लगवाने के संदर्भ में कई बार पत्राचार भी किया गया लेकिन मूर्ति नहीं लगी। अब एक बार फिर चक्रवती सम्राट चंद्रगुप्त मौर्य की जयंती के अवसर पर मूर्ति लगाए जाने की मांग उठी है। 

सम्राट चंद्रगुप्त मौर्य केयर फाउंडेशन ने मूर्ति लगाने के साथ ही 23 अप्रैल को जयंती को राज्य सरकार से अवकाश घोषित किए जाने की मांग..

इस संस्था के कोषाध्यक्ष लल्लाजी मौर्य ने बताया कि चारबाग स्थित रवींद्रालय आॅडिटोरियम में चंद्रगुप्त मौर्य जयंती समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उस समय भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद रहे केशव प्रसाद मौर्य और विशिष्ट अतिथि के रूप में मेयर डॉ दिनेश शर्मा मौजूद की मौजूदगी में चंद्र्रगुप्त मौर्य की मूर्ति लगाने की घोषणा हुई थी। 

सरकारी खर्चे पर बनी इस मूर्ति को शहर के महत्वपूर्ण पार्क में लगना तय हुआ था। लेकिन प्रशासनिक अफसरों की लापरवाही से मूर्ति नहीं लग सकी। उन्होंने बताया कि प्रदेश में मौजूदा में भी भाजपा सरकार है और केशव मौर्य डिप्टी सीएम हैं। ऐसे में मूर्ति लगवाने का प्रयास किया जाएगा। लल्लाजी मौर्य ने बताया समाज में 14 प्रतिशत आबादी होने के बाद भी सरकारी वकीलों के चयन में जगह नहीं है। 

शैक्षिक संस्थानों का नाम समाज के महापुरूषों के नाम, चंद्रगुप्त मौर्य की जयंती पर सार्वजनिक अवकाश व किसी शहर का नामकरण किए जाने की मांग प्रदेश सरकार से की गई है।इस दौरान समाज के प्रतिभावान छात्र- छात्राओं, मंत्री, विधायक तथा अन्य प्रतिष्ठित लोगों को सम्मानित किया जाएगा। 

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री जसवंत सैनी एवं विशिष्ट अतिथि विधायक भगवान सिंह कुशवाहा, गुरु प्रसाद मौर्य, श्रीमती आशा मौर्या, श्रीमती उषा मौर्या की मौजूदगी रहेगी।

टिप्पणियाँ