भारत का सिरमौर हैं सम्राट अशोक महान -तेजपाल मौर्य


विशेष संवाददाता

बरेली। चक्रवर्ती सम्राट अशोक महान की 2326वीं जयंती पर प्रबुद्ध वर्ग की विचार गोष्ठी को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय युवा कुशवाहा समाज रजि भारत के प्रदेश उपाध्यक्ष तेजपाल मौर्य ने कहा सम्राट अशोक महान भारत ही पूरी दुनिया के सिरमौर हैं। विदेशों में तथागत बुद्ध के बाद सम्राट अशोक को जाना जाता है। अपनी तलवार के बल पर जहां उन्होंने राज्य विस्तार किया बहीं तलवार त्याग कर एवं बुद्ध के विचारों को अपना कर परम त्याग का परिचय दिया।


बुद्ध के विचारों को अन्य देशों में पहुंचाने के लिए अपने पुत्र और पुत्री को भी जनमानस के लिए न्यौछावर कर दिया। सभी युवा साथियों को भारत के महान् शासक से प्रेरित होकर राष्ट्र निर्माण में अपनी अपनी सहभागिता सुनिश्चित करनी चाहिए। 

सम्राट अशोक महान भारत ही पूरी दुनिया के सिरमौर

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि स्वतंत्र पत्रकार लेखक विचारक संतोष शाक्य, नरेंद्र मौर्य, अंकित कुशवाहा आदि ने प्रतिभाग किया कार्यक्रम का संचालन  किशोर मौर्य अध्यक्षता रतनपाल मौर्य ने तथा जिला अध्यक्ष तपन सिंह मौर्य ने सभी का आभार व्यक्त किया।

टिप्पणियाँ