कानपुर गोविंदनगर विधानसभा की सड़कें गड्ढे युक्त:- कृष्ण कुमार चकित



स्टीमर और वोट नहीं चाहिए, सुंदर रोड चाहिए समाजसेवी

कार्यालय संवाददाता

कानपुर समाजसेवी कृष्ण कुमार सिंह चकित ने बताया कि आज क्षतिग्रस्त सड़क के गड्ढों में जो जलभराव हैं, उसमें लेटकर लोट-लोटकर विरोध प्रदर्शन किया। क्षेत्रीय पार्षद, क्षेत्रीय विधायक मुर्दाबाद के नारे लगाए। दिनांक:- 14/4/2022 को विधायक, महापौर, जिलाधिकारी, मण्डलायुक्त व नगर आयुक्त को लिखित रूप में संज्ञान में दिया की गोविंदनगर विधानसभा के अंतर्गत, वार्ड-34 रतनलालनगर, निवास संख्या:- बी-344 से बी-368 ई. डब्ल्यू. एस. बर्रा-7 तक, एस./एस.-116 से एस./एस.-177 बर्रा-7 तक व एल. आई. जी.-298 से एल. आई. जी.-325 बर्रा-7 तक कि सड़क लगभग 15 वर्षों से खराब स्थिति में हैं। जिससे क्षेत्रीय लोगों व राहगीरों को अधिक असुविधा होती हैं, वह गिरकर चोटिल भी हो जाते हैं। सड़क में जलभराव बना रहता हैं। वर्षा के समय पैदल तथा वाहन से भी चलने लायक सड़के नहीं रहती हैं। वहीं पर उत्तरप्रदेश सरकार वादा व दावा करती हैं, गड्ढे मुक्त सड़क होने का, पर यहां पर गड्ढे युक्त सड़के हैं। वहीं पर शासन, प्रशासन कानपुर को स्मार्ट सिटी बनाने का ढोंग कर रहा हैं। वहीं दूसरी तरफ कानपुर की कई सड़के खराब हैं, जैसे:- शास्त्री चौक, बर्राबाईपास कर्रही आदि की। शासन, प्रशासन ने कानपुर की सड़के‌ न बनवाकर, वर्षा के समय, जगह-जगह बरसाती तालाब जनता को सौगात में दिए हैं, क्योंकि गड्ढे अधिक हैं, उसमें जलभराव बना रहता हैं। क्षेत्र में जलभराव होने से गंदगी के साथ-साथ विभिन्न बीमारियां भी फैलती हैं। अभी कुछ दिनों पहले कानपुर को गंगा बैराज पर वोट क्लब भेंट किया गया। अभी हमें स्टीमर और वोट नहीं चाहिए, सुंदर रोड चाहिए। नेताओं को वोट व विभागों को कर ( टैक्स ) देने के बाद भी समयानुसार जनता को सुविधाएं क्यों नहीं प्राप्त होती हैं। वाहन चलाते समय हमारा हैल्मेट न लगाने पर तत्काल चलान कट जाता हैं, पर सड़क का ईमानदारी से निर्माण नहीं होता। रुपनारायण, लालू, मधु, नितिन, अभिलाष, नयन आदि क्षेत्रीय लोग उपस्थित रहें।

टिप्पणियाँ