कर्मचारी शिक्षक संयुक्त मोर्चा ने स्वास्थ्य कर्मचारियों के आन्दोलन को दिया पूरा समर्थन

प्रितपाल सिंह

लखनऊ कर्मचारी शिक्षक संयुक्त मोर्चा ने स्वास्थ्य कर्मचारियों के आन्दोलन को दिया पूरा समर्थन। कर्मचारी शिक्षक संयुक्त मोर्चा से  मुख्यमंत्री जी से मांग की है कि स्वास्थ्य विभाग के अस्पतालां में नियम विरूद्ध किये गये कर्मचारियों के स्थानान्तरण को तत्काल निरस्त कर सामान्य स्थिति बनायें। 

कर्मचारी शिक्षक संयुक्त मोर्चा के अध्यक्ष वी0पी0 मिश्र एवं महासचिव शशि कुमार मिश्र ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया है कि मुख्यसचिव समिति की रिपार्ट पर तत्काल निर्णय करके स्थानान्तरण को निरस्त कराये नही ंतो प्रदेश के सभी कर्मचारी एवं शिक्षक भी आन्दोलन में सक्रिय भागीदारी करने को बाह्य होगें। जिसमें नगर निगम, नगर पंचायत, रोडवेज, विकास प्राधिकरण, राजकीय निगम, राजकीय शिक्षक, वन विभाग फेडरेशन भी प्रभावित हो जायेगे। 

02 घण्टे कार्य बहिष्कार से मरीज परेशान है जब पूर्ण बहिष्कार हो जायेगा। तो गरीब मरीज कहाँ इलाज करायेंगे, परन्तु प्रदेश सरकार से जुड़े प्रमुख सचिव व महानिदेशक स्वास्थ्य द्वारा सार्थक आदेश निरस्तीकरण के सार्थक आदेश जारी नहीं हो रहे है। मात्र उत्तरदायी अधिकारियों को दण्डित किऐ जाने से समस्या हल नहीं होगी।

श्री मिश्र ने बताया कि उन्होंने उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक से बातचीत की थी उन्होंने महानिदेशक महोदया से कहा था कि परिषद के पदाधिकारियों से बातचीत करके दो दिन में निर्णण करके बतायें। परन्तु महानिदेशक द्वारा अभी तक बात नहीं की गई है, अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य कर्मचारी संगठनों से बात ही नहीं करते जबकि मुख्य सचिव के आदेश है कि प्रत्येक माह बैठक करें।

यह उन कर्मचारियों के मामले है जिन्होंने कोविड-19 में अपनी जान पर खेल कर लोगों के जीवन की रक्षा की थी, उन्हें प्रधानमंत्री जी द्वारा प्रशंसा करके सम्मानित भी किया गया था मृत कर्मचारियों के परिवार को 50 लाख की धनराशि भी दी गई थी। कर्मचारी शिक्षक मोर्चा के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्री से आग्रह किया है कि अनियमित स्थानान्तरण को निरस्त करा दें जिससे अस्पतालों में सामान्य स्थिति लाई जा सके।


टिप्पणियाँ