वैदिक मंत्रो के साथ मनाया गया गुरू पूर्णिमा का पर्व




आधुनिक युग मे भी कुछ लोग थामे है अपनी संस्कृति का हाथ,वैदिक मंत्रो के साथ  मनाया गया गुरू पूर्णिमा का पर्व


धीरज तिवारी

उन्नाव।आज शहर मे गुरू पूर्णिमा का पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया।इसी क्रम मे आज गदनखेङा बाईपास पर स्थित पीताम्बरा पीठाधीश्वर आश्रम धाम मे श्री पीताम्बरा पीठाधीश्वर श्री श्री नारायण जी महाराज के सानिध्य मे आश्रम मे पूजा अर्चना,कथा,हवन व विशाल भण्डारे का आयोजन किया गया।जिसमे शहर व आसपास के गांवो के लोगो ने पहुँच कर गुरू पर्व मे भाग लिया।आज के इस आधुनिक दौर मे गुरू पर्व के मौके पर लोग अपने स्कूल के अध्यापको तक को याद नही करते गुरू शिष्य परम्परा से तो कोसो दूर रहते है।वही कुछ लोग आज भी अपनी संस्कृति का दामन थाम हुये है।उन्नाव के निवासी प्रकाश शुक्ला ने अपने पुत्र हृदयांश शुक्ला वैदिक मंत्रो के साथ पाटी पूजन कराया तथा बच्चे के उज्जवल भविष्य के लिये पूजन अर्चन कराया।

टिप्पणियाँ