फैजाबाद अधिवक्ता संघ चुनाव संपन्न

 


कालिका प्रसाद मिश्रा अध्यक्ष, महेंद्र कुमार दुबे उपाध्यक्ष, सूर्य नारायण सिंह महामंत्री, कोषाध्यक्ष विकास श्रीवास्तव चुने गए 

रवि मौर्य

अयोध्या। फैजाबाद बार एसोसिएशन का चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न हुआ।  चुनाव में अध्यक्ष पद पर कालिका प्रसाद मिश्रा और महामंत्री सूर्य नारायण सिंह सिंह ने जीत दर्ज कर इतिहास रच दिया।उपाध्यक्ष पद पर महेंद्र कुमार दुबे कोषाध्यक्ष के पद पर विकास श्रीवास्तव निर्वाचित हुए हैं।संयुक्त मंत्री प्रथम के पद पर प्रमोद शंकर पाण्डेय तथा संयुक्त मंत्री द्वितीय के पद पर विवेक कुमार श्रीवास्तव निर्वाचित हुए हैं। इसी तरह कार्यकारिणी बी के पद पर दो प्रत्याशी आशीष कुमार तिवारी व राम प्रकाश वर्मा तथा कार्यकारिणी सी के पद पर दो प्रत्याशी नरेंद्र कुमार श्रीवास्तव व उपेंद्र मिश्रा निर्वाचित हुए हैं।वही कार्यकारिणी प्रथम के पद पर सलाहुद्दीन और हरिनाथ सिंह का पहले ही निर्वाचन हो चुका है।बार एसोसिएशन एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन श्रवण कुमार मिश्र व निर्वाचन अधिकारी सुशील चौबे की देखरेख में हुई मतगणना में निर्वाचित हुए कालिका प्रसाद मिश्र को 949 मत मिले हैं। इन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी पारस नाथ पाण्डेय को 667 मतों से हराया।जबकि पारस नाथ पाण्डेय को 282 मत वही अध्यक्ष पद के अन्य प्रत्याशियों राजेंद्र प्रताप सिंह को 177 राम सुभावन को 229 अशोक कुमार पांडे को 25 राघवेंद्र प्रताप सिंह को 106 इंद्र प्रताप सिंह उर्फ लल्ला को 96 राकेश त्रिवेदी को 37 प्रभाकर पांडे को 10 एवं अवधेश त्रिपाठी को 19 मत प्राप्त हुए।वहीं उपाध्यक्ष के पद पर निर्वाचित हुए महेंद्र कुमार दुबे को 537 मत प्राप्त हुए तो प्रतिद्वंदी चंद्रभान सिंह को 439 मत मिले थे। रामकुमार यादव को 329 अंजनी कुमार त्रिपाठी को 220 देवकीनंदन त्रिपाठी को 196 सुरेंद्र कुमार सिंह को 213 मत प्राप्त हुए हैं । प्रतिष्ठा पूर्ण महामंत्री के चुनाव में पूर्व में महामंत्री रह चुके सूर्य नारायण सिंह ने 813 मत पाकर ऐतिहासिक जीत दर्ज किया है।इन्होंने अपने प्रतिद्वंदी विपिन कुमार मिश्र को 48 मतों से पराजित किया है।जबकि विपिन मिश्रा को 765 शैलेंद्र कुमार जायसवाल को 218 व भागवत प्रसाद पांडे को 79 मत मिले थे। संयुक्त मंत्री प्रथम के पद पर प्रमोद शंकर पाण्डेय 682 मत पाकर निर्वाचित हुए हैं ।उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी संतोष कुमार वर्मा को 69 मतों से हराया है जबकि संतोष वर्मा को 662 व तीसरे स्थान पर रहे राजेश कुमार तिवारी को 529 वोट मिले। संयुक्त मंत्री द्वितीय के पद पर विवेक कुमार श्रीवास्तव 676 मत पाकर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी रविंद्र कुमार पांडे को 12 वोट से हराया था वही पुनर मतगणना में विवेक कुमार श्रीवास्तव को 3 मत अधिक मिल गए। वहीं जयप्रकाश पाल 531 मत पाकर पराजित हो गए। दूसरे नंबर पर रहे रविंद्र कुमार पांडे को 614 मत मिले। कोषाध्यक्ष के पद पर विकास श्रीवास्तव 799 मत पाकर निर्वाचित हुए हैं। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी वीरेंद्र कुमार मिश्रा को 139 मतों से पराजित किया। वीरेंद्र कुमार मिश्र को 607 तथा सुशील कुमार मिश्र को 333 मत मिले थे। कार्यकारिणी बी के पद पर आशीष कुमार तिवारी 1021 और राम प्रकाश वर्मा  777 मत पाकर निर्वाचित हुए। वही रामकिशोर यादव  को 845 मिलने के बाद हार का सामना करना पड़ा। कार्यकारिणी सी के पद पर दो प्रत्याशी नरेंद्र कुमार श्रीवास्तव 795 तथा उपेंद्र कुमार मिश्र को 792 वोट मिलने के बाद निर्वाचित हुए। जबकि बद्री प्रसाद यादव को 677  व योगेश पांडे को 655 वोट मिलने के बाद पराजित हो गए। 

टिप्पणियाँ