नगर निगम में लाखों रूपये की राजस्व वसूली की हानि -शशि मिश्रा

  • नियमित कर्मचारियों से क्रेनों का संचालन किया जाए..
  • नगर निगम में संसाधन फिर भी उसका उपयोग नहीं?..
  • 6 माह से नगर निगम द्वारा क्रेन संचालित नहीं..

कार्यालय संवाददाता

लखनऊ.  नगर निगम लखनऊ के कर्मचारी निकाय संघ के अध्यक्ष शशि कुमार मिश्रा ने नगर निगम प्रशासन को उपर्युक्त विषय के सम्बन्ध मे अवगत कराया है कि नगर निगम लखनऊ द्वारा यातायात को सुगम संचालन हेतु नो पाकिंग जोन में अनाधिकृत रूप से खड़े चार पहिया/ दो पहिया वाहनां का चालान की कार्यवाही कर राजस्व वसूली की जाती थी। लगभग 6 माह से नगर निगम द्वारा क्रेन संचालित नहीं की जा रही हैं, जिससे शहर का यातायात अव्यवरिथत रहता है एवं सड़क पर जाम की स्थित बनी रहती है। 

नगर निगम में संसाधन होत हुए भी उसका उपयोग नहीं किया जा रहा है, जिससे एक ओर उनका छय हो रहा है, एवं चालान की कार्यवाही से होने वाली लाखों रूपये की राजस्व वसूली की हानि हो रही है। 

यहाँ यह भी संज्ञान में लाना है, कि पूर्व में नगर निगम द्वारा आउटशोसिंग/संविदा चालकों एवं नियमित कर्मचारियां के माध्यम से क्रेनों का संचालन कर वसूली सुचारू रूप स की जाती थी, किन्तु वर्तमान समय में उक्त कार्मिकों से कार्य नहीं लिया जा रहा है, जिससे नगर निगम को लाखों रूपयां की राजस्व के रूप में आय प्राप्त होती थी। 

अतः: उपरोक्त के सम्बन्ध मे संघ का सुझाव है, कि नगर निगम द्वारा आउटशोसिंग / संविदा चालकों एवं नियमित कर्मचारियों के माध्यम से क्रेनों का संचालन किया जाए जिससे नगर निगम का अतिरिक्त आय प्राप्त हो सके। और महीनों से खडी खराब हो रही क्रेन को भी बचाया जा सके।

टिप्पणियाँ