उन्नाव जिला अस्पताल में रक्तदान के साथ फल व खाद्य सामग्री वितरण का भव्य आयोजन

धीरज तिवारी

उन्नाव:-  भारतीय जनता पार्टी (प्रणित) भारतीय श्रमिक कामगार कर्मचारी महासंघ के राष्ट्रीय महासचिव सर्वेश पाठक के जन्मदिन के उपलक्ष्य पर आज पूरे देश के साथ प्रदेश तथा जनपद के जिलाध्यक्षों ने अपने अपने जनपदों में चिकित्सालयों में रक्तदान के साथ फल वितरण का आयोजन किया गया! आज इसी क्रम में उन्नाव जनपद  स्थित उमाशंकर दीक्षित संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती मरीजों को फल वितरण किया गया जिसमें जिलाध्यक्ष सौरभ तिवारी ने  अपने दो दर्जन से अधिक पदाधिकारियों के साथ अपना रक्त दान किया सौरभ तिवारी ने बताया कि आज  पुरे देश के पदाधिकारियों के साथ कार्यकर्ताओं ने रक्तदान करने का निर्णय लिया। उसी उपलक्ष्य पर जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों को फल व खाद्य सामग्री वितरित किया। उमाशंकर दीक्षित संयुक्त चिकित्सालय के सीएमएस (पुरुष) डा० प्रवीण कुमार 

श्रीवास्तव डॉ विनीत कुमार डॉक्टर दीपक डॉ वीरेंद्र डॉ विजय बहादुर डॉ सुरेश डॉ अनुराग तथा महिला सीएमएस (महिला) रानी बाला डॉक्टर ममता चिकित्सा प्रबंधक डॉक्टर सिद्धेश्वरी आदि अपने स्टाफ के साथ मौजूद रहीं। 

सौरभ तिवारी ने अपना रक्त दान किया। इस मौके पर मुख्य रूप से जिला  प्रभारी/ प्रदेश महामंत्री सौरभ  तिवारी जिला मिडिया प्रभारी प्रदीप कुमार तिवारी मंडल अध्यक्ष अनिल प्रजापित अनूप त्रिवेदी सुचित दुवेदी अरविंद अवस्थी मयंक आदि दो दर्जन से अधिक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ