चक्रवर्ती सम्राट अशोक की जयंती धूमधाम से मनाई गई


लेखराम मौर्य
लखनऊ। कार्यक्रम का शुभारंभ चक्रवर्ती सम्राट अशोक  के चित्र पर पुष्प अर्पित करने के साथ ही दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।
काकोरी के पहिया आजमपुर ग्राम में चक्रवर्ती सम्राट अशोक महान की जयन्ती बड़े धूमधाम से मनाई गई । कार्यक्रम में वक्ताओं ने राष्ट्र की एकता, अखंडता को बनाए रखने तथा सम्राट अशोक महान के विचारों को अपनाने का आवाहन किया। मुख्य अतिथि को तलवार भेंट की गई।
कार्यक्रम की अध्यक्ष बेचा लाल मौर्य (पूर्व सहायक निदशक सूचना विभाग  उत्तर प्रदेश) मुख्य अतिथि ज्ञान प्रकाश मौर्य एडवोकेट हाई कोर्ट (पूर्व राज्य  सूचना आयुक्त) विशिष्ट अतिथि अरविंद कुशवाहा अध्यक्ष सेंट्रल बार एसोसिएशन लखनऊ, एडवोकेट प्रहलाद मौर्य, समाजसेवी रामनरेश, पूर्व जिला पंचायत सदस्य सोनीस मौर्य, सपा नेता सोनू कनौजिया, संजू सिंह लोक गायिका, सर्वेश मौर्य आरडीएमएल स्कूल राजेंद्र मौर्य  (समाज विचारक)  जय सिंह जयंत ( जिला अध्यक्ष  सपा)  रंजीत रावत (अपना अधिकार मंच) डा .असलम मुर्तजा (पूर्व प्रधान) मो मतीन  अहमद (प्रधान  पहिया आजम पुर)  संतोष मौर्य, वरिष्ठ पत्रकार लेखराम मौर्य एवम् मुन्नीलाल मौर्य सहित आयोजक मनीष मौर्य तथा दर्जनों गण मान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

टिप्पणियाँ