जनपद मीरजापुर में सम्राट अशोक महान की जयंती मनाई गई

राष्ट्रीय प्रतीकों के सम्मान में जन चेतना यात्रा निकाला गया

सूरज मौर्य 

 जनपद मीरजापुर  अखण्ड भारत के निर्माता एवं प्रियदर्शी चक्रवर्ती सम्राट अशोक महान के जन्मोत्सव के अवसर पर राष्ट्रीय प्रतीको के सम्मान में सम्राट अशोक क्लब द्वारा जनचेतना यात्रा कान्हा मैरेज लान बरौंधा से प्रारंभ किया गया जिसमें सभी राष्ट्रीय प्रतीकों से सुसज्जित राष्ट्रीय चिन्ह अशोक स्तम्भ, राष्ट्रीय ग्रन्थ संविधान, राष्ट्रीय वृक्ष पीपल, राष्ट्रीय फल आम, राष्ट्रीय मिठाई जलेबी, राष्ट्रीय पशु शेर, राष्ट्रीय पक्षी मोर, राष्ट्रीय फूल कमल, राष्ट्रीय जलीय जन्तु डॉल्फिन मछली, राष्ट्रीय वाक्य सत्यमेव जयते, राष्ट्रीय नदी गंगा, आदि झांकी यात्रा की शोभा बढ़ा रहे थे। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि श्री पारसनाथ कुशवाहा ने राष्ट्रीय ध्वज का ध्वजारोहण करके किया। तत्पश्चात् सम्राट अशोक क्लब के कार्यकर्ताओं द्वारा राष्ट्रीय गान किया गया। सदस्यों द्वारा राष्ट्रीय प्रतीकों के सम्मान में नारे लगाये जा रहे थे। कार्यक्रम में मुख्य रुप से जिलाध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद मौर्य, प्रदेश संयोजक जवाहर लाल मौर्य, मानिक चन्द्र मौर्य, कृष्ण कुमार मौर्य, मुन्नालाल मौर्य, शिवकुमार मौर्य, रणजीत मौर्य, अवधेश मौर्य, हरिओम मौर्य, महेन्द्र कुमार मौर्य, रामसिरोमणि मौर्य, हरिनारायण मौर्य, नेमचन्द्र मौर्य, राजकुमार मौर्य, धमेन्द्र मौर्य, मदन लाल मौर्य, डॉ० होरी लाल मौर्य, राधेश्याम मौर्य आदि उपस्थित थे।

टिप्पणियाँ