माता सावित्रीबाई फुले एवार्ड से 101 महिलाओं को 8 मार्च को किया जाएगा सम्मानित

  • अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर 101 महिलाओं को 8 मार्च को किया जाएगा सम्मानित -गिरीश चंद कुशवाहा
  • चेतना संस्थान सभागार अलीगंज में मातृशक्ति का होगा प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी भव्य सम्मान.

प्रियंका सिंह 

लखनऊ.  कुशवाहा मौर्य शाक्य सैनी कल्याण एसोसिएशन के तत्वाधान में आयोजित 8 मार्च को मातृशक्ति को माता सावित्रीबाई फुले वार्ड से सभागार चेतना संस्थान स्कूल नेहरू वाटिका के निकट अलीगंज डाकखाना अलीगंज में 101 मात्र शक्तियों को प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी सम्मानित किए जाने का निर्णय मातृशक्ति की आहूत बैठक में  सर्वसम्मति से लिया गया. 

इस बैठक में उपस्थित मातृशक्ति मीनू तिवारी अनीता मौर्य अर्चना मिश्रा अनुपम सिंह   नाज खान आदि ने अपने विचार रखते हुए सभी मातृ शक्तियों को समय का ध्यान रखते हुए ठीक 10 बजे आयोजन स्थल पर पहुंचने की अपील मातृशक्ति ने उपस्थित एवं सम्मानित होने वाली महिलाओं से की है उक्त  आयोजन को सफल बनाने के लिए उपरोक्त समिति का सहयोग की अपेक्षा एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गिरीश चंद कुशवाहा ने मातृशक्ति से की है.

यहाँ सभी मातृ शक्तियों से अनुरोध एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गिरीश चंद कुशवाहा ने किया है कि जो मातृशक्ति उपरोक्त आयोजन में समय से पहुंच सकती हैं. उन्हें  सम्मनित किया जायेगा. यह जानकारी संयुक्त रुप से कार्यालय प्रभारी अनुपम सिंह एवं अर्चना मिश्रा ने संयुक्त रूप से दी.

टिप्पणियाँ