होली मिलन समारोह में राज्य मंत्री मुन्ना सिंह के साथ कर्मचारी समाज के उत्थान पर चर्चा हुयी:राजेश भारती



प्रदीप मौर्य

लखनऊ। नगर निगम केंद्रीय कार्यशाला आर आर कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के द्वारा आज होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया।


 सभी कर्मचारियों ने नगर निगम लखनऊ के आर आर विभाग केंद्रीय कार्यशाला गोमती नगर में कर्मचारियों के होली मिलान समारोह में सभी को होली की बधाई और शुभकामनायें देने के साथ साथ नगर निगम संयुक्त मोर्चा भारती राजेश ,कश्यप, अनिल दुबे ,इम्तियाज अहमद ,तेज बहादुर ,अशोक प्रसाद ,जितेन कुमार (पचनू) ,शैलेंद्र तिवारी, राकेश तिवारी, एवं कर्मचारी संघ लखनऊ के अध्यक्ष आनन्द वर्मा वरिष्ठ पार्षद नागेन्द्र सिंह चौहान और राज्य मंत्री मुन्ना सिंह के साथ कर्मचारी समाज के उत्थान पर चर्चा हुयी। इस अवसर पर विकास मिश्रा दुर्गा कुमार मोहम्मद राशिद मोहम्मद वासीक दीपक अजय संयुक्त मोर्चा के सभी पदाधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।


टिप्पणियाँ