सीवर साफ करने उतरे सफाई कर्मचारियो के सीवर में फंसने से मचा हड़कंप

  • नगर निगम की बड़ी लापरवाही
  • सीवर साफ करने उतरे 3 सफाई कर्मचारियो के सीवर में फंसने से क्षेत्रवासियों व पुलिस प्रशासन में मचा हड़कंप..
  • लखनऊ नगर निगम की बड़ी लापरवाही सामने आई 
  • नहीं मिली कोई सुविधा बॉडी लेकर भागते नजर आए सफाई कर्मचारी और एसीपी, इंस्पेक्टर सआदतगंज बृजेश कुमार यादव साथ में पुलिस टीम

राजेश वर्मा 

लखनऊ। सीवर साफ करते वक़्त एक कर्मचारी के फंसने की ख़बर। सीवर में फंसे कर्मचारी को निकालने उतरे दो और कर्मचारी भी सीवर में फंसे। सीवर साफ करने उतरे 3 सफाई कर्मचारियो के सीवर में फंसने से क्षेत्रवासियों व पुलिस प्रशासन में मचा हड़कंप। तीनो  कर्मचारी को सीवर से निकाला कर उपचार के लिए भेजा गया।

मौके पर मदद के लिए अम्बरगंज वार्ड के पार्षद, क्षेत्रवासी व पुलिस प्रशासन मौजूद। सभी लोग मौके पर मदद के प्रयास में जुटे। थाना सहादतगंज अंतर्गत अम्बरगंज पुलिस चौकी क्षेत्र का मामला 

ट्रामा सेंटर में सफाई कर्मचारियों का लगा जमावड़ा..
यहाँ सारे सफाई कर्मचारी कर रहे हैं मरीजों से मिलने की जिद। और सफाई कर्मचारी PHRS कंपनी पर लगा रहे हैं धमकी देने का भी आरोप. आज घटनास्थल पर मौजूद सफाई कर्मियों ने बताया 3 घंटे तक 3 लेबर कर्मी सीवर में फंसे रहे लेकिन कोई नहीं आया बचाने। यहाँ काफी देर बाद मोहल्ले वालों की मदद से निकाला गया तीनों को बाहर। घटना के वक्त सुपरवाइजर अमित मौके से हो गया था फरार। 
सफाई कर्मचारियों ने बताया सुपरवाइजर द्वारा धमकी देकर कहा जाता था सीवर मे नहीं उतरोगे तो नौकरी से निकाल देंगे?



टिप्पणियाँ