20 मार्च 2022 को मनाया जायेगा लोक न्याय महोत्सव




लोक न्याय महोत्सव 2022 का आगाज़ 
संतोष कुमार 

मिर्जापुर. लालगंज कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बनकट में साधु राम गौड़  स्वर्गीय श्री राम मौर्य इंटर कॉलेज में बैठक किया गया बैठक में उपस्थित महिला व पुरुष साथियों को सम्यक मूल मोर्चा के राष्ट्रीय संयोजक धम्मगुरु अशोकानंद व जिला अध्यक्ष डॉ अरुण कुमार मौर्या द्वारा लोगों को जानकारी दिया गया. 

उत्तर प्रदेश मिर्जापुर कोतवाली मड़िहान के अंतर्गत सम्यक सत्याग्रह कुटी विहार आश्रम बेदौली निकट कलवारी मैं बड़े हर्षोल्लास के साथ सम्यक मूल मोर्चा के मार्गदर्शन में व अइसबेस ऑल इंडिया सम्यक बैकवर्ड बुद्धिजीवी इंप्लाइ समिति के तत्वधान में बैकवर्ड जन आंदोलन लोक न्याय महोत्सव 2022, 20 मार्च 2022 दिन रविवार सुबह 10:00 बजे से 5:00 बजे तक लोक न्याय महोत्सव में मुख्य अतिथि आम जनता मुख्य सम्यक संदेश धम्मगुरु अशोकानंद जी विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक कालीचरण सोनकर द्वारा महिला व पुरुष साथियों को लोक न्याय महोत्सव को लेकर जानकारी देने के बाद प्रसाद ग्रहण करवा कर लोक न्याय महोत्सव का समापन किया जाएगा.

टिप्पणियाँ