नगर विकास मंत्री से की मुलाकात कर पुष्प गुछ भेंट कर बधाई दी:शशि कुमार मिश्र



प्रदीप मौर्य 

लखनऊ। अरविंद कुमार शर्मा मंत्री, नगर विकास, उत्तर प्रदेश सरकार से शशि कुमार मिश्र, प्रदेश अध्यक्ष-उत्तर प्रदेश स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ, नगर निगम लखनऊ ने आज, स्थानीय संगठन व महासंघ के साथियों के साथ शिष्टाचार भेंट कर निकायों की खराब आर्थिक स्थित, राज्य वित्त आयोग की धनराशि की कटौती व सफाई व्यवस्था हेतु प्रातः 5 से 8 बजे के मध्य कर्मचारियों से कार्य लिए जाने आदि की आवश्यक समस्याओं पर ध्यानाकर्षण कराते हुए पुष्प गुछ भेंट कर बधाई दी गयीं।

नगर विकास मंत्री ने संगठन को सभी समस्याओं के समाधान हेतु आश्वस्त करते हुए सहयोग किए जाने की अपील की गयीं।


टिप्पणियाँ