पुलिस वालों को खेल खेल में सिखाया तनावमुक्त कार्यशैली





  • ज़िम्मेदारियों, परेशानियों में अपने मन को वर्तमान में रखने की कला.. आर्ट ऑफ लीविंग..
  • एक दिवसीय  मेंटल हेल्थ एंड मेडिटेशन कार्यशाला का हुआ आयोजन..

प्रियंका सिंह

लख़नऊ। पीएसी महानगर में डॉ. सीमा मोदी  समाजसेविका, वोलेंटियर आर्ट ऑफ लिविंग, अभिनेत्री, रंगमंच  कलाकार पत्नी महेंद्र मोदी (डीजी से.नि.) ने  मानसिक स्वास्थ्य   की कार्यशाला , कार्यक्रम  पुलिस अधिकारी, दिवान ट्रेंनिंग कर  रहे युवाओं के मध्य किया। लगभग 150 लोग इस कार्यक्रम का हिस्सा बने।

इसमें सीनियर टीचर आर्ट ऑफ लिविंग के शिव कुमार ने कहा कि  मौजूदा हालात में  ज़्यादातर लोग मानसिक तनाव से गुज़र रहे है।  अगर हम बात करते है अपने पुलिस में कार्यरत जवानों की तो उनमे  तनाव बहुत   होता है। वो अपनी स्वास्थ्य के साथ साथ अपने कार्य की ज़िम्मेदारी  अच्छी तरह तनावमुक्त होकर निभा सके इसके लिए उन्हें मेडिटेशन व  प्राणायाम की कार्यशाला  आयोजित की। ध्यान प्राणायम व कई खेल द्वारा उन्हें एकाग्रचित्त व तनावमुक्त रहने की कला सिखाई।

35 बटालियन के कमांडेंट सतेन्द्र कुमार ने कार्यक्रम की प्रसंसा करते हए कहा की  इस तरह का कार्यक्रम, मौजूदा परिवेश में  सभी के बेहतर जीवन के लिए बहुत आवश्यक होती है ध्यान, प्राणायाम  उनके बेहतर स्वस्थ शरीर  व मन को  खुश रखने  में एक नई दिशा एवं ऊर्जा दे सकती है। 

हम  डॉ सीमा मोदी मैडम व इस कार्यक्रम से जुड़े सभी लोगो  को  धन्यवाद देते है।

इस कार्यक्रम मे डिप्टी एस पी  रणजीत यादव, इंस्पेक्टर श्याम सुंदर उपाध्याय पी सी आलोक सिंह, पुण्य कुमार विकाश सिंफह, राधाकांत यादव, करुण सिंह,  शिविरपाल हरिशंकर सिंह सहित कई सम्मानित जन मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ