संयुक्त किसान मोर्चा वह भारतीय किसान यूनियन 16 फरवरी को भारत बंद का करेंगे समर्थन

अयोध्या  । संयुक्त किसान मोर्चा एवं भारतीय किसान यूनियन के आवाहन 16 फ़रवरी भारत बंद को जनपद अयोध्या में तहसीलवार लागू किया जाएगा और किसान कृषि कार्य नहीं करेंगे।

    भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय सचिव घनश्याम वर्मा ने बताया कि न्यूनतम समर्थन मूल्य की गारंटी कानून बनाने, कृषि योग्य भूमियों का अधिग्रहण न करने और भूमि अधिग्रहण कानून 2013 लागू करने, गन्ना मूल्य का डिजिटल भुगतान करने, किसान आंदोलन के दौरान दर्ज मुकदमे वापस लेने, छूट्टा जानवरों से खेती को बचाने, सिंचाई हेतु फ्री बिजली देने, आदि किसान समस्याओं के समाधान को लेकर 16 फरवरी 2024 को भारत बंद का आवाहन संयुक्त किसान मोर्चा और भारतीय किसान यूनियन के द्वारा किया गया है जिसका अनुपालन फैजाबाद के किसान कृषि कार्य बंद करके तथा भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ता पदाधिकारी तहसीलवार भारत बंद का अनुपालन करायेंगे।

  तहसील बीकापुर में राष्ट्रीय सचिव घनश्याम वर्मा, अभय राज ब्रह्मचारी, तहसील अध्यक्ष संतोष वर्मा, राम गोपाल मौर्य, मस्तराम वर्मा, गब्बर गोस्वामी के नेतृत्व में बीकापुर तहसील के कार्यकर्ता/ पदाधिकारी बीकापुर बाजार को में भारत बन्द का अनुपालन कराएंगे।

   सदर तहसील में जिला अध्यक्ष राम गणेश मौर्य ,युवा जिला अध्यक्ष भागीरथी वर्मा दर्शन नगर बाजार को बंद कराएंगे तथा तहसील अध्यक्ष महेंद्र वर्मा ,जिला सचिव मोहम्मद अली, सर्वजीत वर्मा, जगदीश यादव गोसाईगंज बाजार को बंद करायेंगे।

     सोहावल तहसील में मध्यांचल सचिव सूर्यनाथ वर्मा, देवी प्रसाद वर्मा ,जितेंद्र कुमार, प्रेम शंकर वर्मा के नेतृत्व में सोहावल बाजार (सुचितागंज )बंद कराया जाएगा।

    रुदौली तहसील में जिला उपाध्यक्ष शंकरपाल पांडे, तहसील अध्यक्ष रवि शंकर पांडे, भोला सिंह टाइगर ,राजकुमार यादव ,रामचंद्र विश्वकर्मा के नेतृत्व में रुदौली बाजार बंद करायेंगे ।

   तहसील मिल्कीपुर में तहसील अध्यक्ष राजेश मिश्रा, राजदेव यादव, बाबूराम तिवारी, वेद प्रकाश पांडे ,राम सुमेर भारती के नेतृत्व में इनायत नगर बाजार बंद कराई जाएगी।

    भारत बन्द के दौरान भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ता/ पदाधिकारी व किसान शांतिपूर्ण प्रदर्शन करते हुए व्यापारियों से बाजार बंद करने का अनुरोध करेंगे।

टिप्पणियाँ