राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में सम्मिलित होंगे जनपद के कांग्रेसी


अयोध्या । असम से प्रारंभ होने वाली राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा आगामी 19 फरवरी को अमेठी पहुंच रही है। इस यात्रा में अमेठी में शामिल होने की तैयारी को लेकर कांग्रेस कार्यालय कमला नेहरू भवन पर एक बैठक आहूत हुई।

बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अखिलेश यादव तथा संचालन महानगर अध्यक्ष वेद सिंह कमल ने किया।

बैठक को संबोधित करते हुए जिला प्रभारी तथा प्रदेश सचिव सच्चिदानंद पांडे ने कहा आगामी 19 फरवरी को राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा अमेठी पहुंचेगी। इस यात्रा में शिरकत करने के लिए फैजाबाद जिले से ज्यादा से ज्यादा संख्या में कांग्रेस जन अमेठी पहुंचेंगे। इसके लिए पूरे जिले के प्रत्येक विधानसभा को चार सेक्टर में बांटकर प्रभारी नियुक्त किए गए हैं तथा प्रत्येक विधानसभा से बसों और अपने निजी  साधनों द्वारा कार्यकर्ता अमेठी पहुंचेंगे।

फैजाबाद लोकसभा के प्रभारी मनोज तिवारी ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव के मद्दे नजर इस यात्रा का बहुत महत्व है। हमें फैजाबाद लोकसभा क्षेत्र के सक्रिय कार्यकर्ताओं को चिन्हित कर उत्तरदायित्व सौंपना होगा।

जिला अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कांग्रेस के प्रत्येक कार्यक्रम में फैजाबाद जिले से ज्यादा जनसंख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शिरकत करते रहे हैं और भारत जोड़ो ने यात्रा में भी फैजाबाद की एक बड़ी भागीदारी देखने को मिलेगी।

महानगर अध्यक्ष वेद कमल ने कहा कि आगामी 19 फरवरी को कांग्रेस कार्यालय कमला नेहरू भवन पर महानगर के कार्यकर्ता  इकट्ठा होंगे तथा हम सब  अमेठी के लिए रवाना होंगे।

जिला प्रवक्ता सुनील कृष्ण गौतम ने बताया कि इस अवसर पर प्रमुख रूप सेमहिला जिला अध्यक्ष रेनू राय, शिवपूजन पांडे, राम अवध, इरफान अहमद, शैलेश शुक्ला ,विजय पांडे,दिनेश शुक्ला ,भीम शुक्ला ,राजकुमार पांडे ,फ्लावर नकवी, तेजबली पांडे, तारिक रुदौल्वी, प्रेम पांडे ,प्रवीण श्रीवास्तव ,पंकज सिंह, अशोक राय , प्रदीप निषाद अमरीश कौशल ,अब्दुल हकीम, चंचल सोनकर, ताज मोहम्मद, आदि उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ