सृष्टि के कण कण में अभिराम जयश्री राम जयश्री राम


तेरे दर पर आने तक बड़ा कमजोर होता हूं- तेरी चौखट चूमते ही ए राम मै कुछ और होता हूँ

 

अयोध्या। रामोत्सव में राम भजनों पर झूमे रामभक्त गूंज रहा है सृष्टि के कण कण में अभिराम जयश्री राम जयश्री राम जैसे राम भजन से शुरू हुई आज की संगीत मयी शाम प्रयागराज से पधारे मनोज गुप्ता की कई सुरीली प्रस्तुति से यादगार रही।

साथ ही राम नाम आधार जिन्हें वो जल में राह बनाते हैं,जिन पर कृपा राम करें वो पत्थर भी तर जाते हैं है जैसे उद्देश्य परक भजनों ने राम भक्तों को आनन्द मग्न कर दिया।

अगली प्रस्तुति लखनऊ से पधारी भजन लोक गायन की स्थापित गायिका वंदना मिश्रा के नाम रही।

श्रद्धालुओं से सीधा संवाद स्थापित करते वंदना जी ने हे आर्य पुत्रों हे राम भक्तों तुम्हें अयोध्या बुला रही है गाया तो वहीं राम,शिव, कृष्ण की लीलाओं का बखान करती कई सुंदर प्रस्तुतियों से समा बांध दिया।

इस दौरान जादूगर राजेश पाल ने भी विज्ञान और हाथ की सफाई से श्रद्धालुओं को अचंभित कर दिया।

अंतिम प्रस्तुति बस्ती से पधारीं रंजना अग्निहोत्री की रही, शास्त्रीय समझ का प्रभावी प्रदर्शन करते उन्होंने अनेक भक्ति गीतों की प्रस्तुति दी। जिसमें प्रमुख रूप से राम रंग में रंगी अयोध्या बजे बधाई राम की जय हो अयोध्या धाम की,सोहर लिये राम जी को कनिया दशरथ जी की रानियां व अवध मां बाजे बधैया आदि अनेक सुरीली प्रस्तुति हेतु सराहना पाई।

गायिका वंदना मिश्रा, रंजना अग्निहोत्री , मनोज गुप्ता सहित जादूगर राजेश पाल का स्वागत संस्कृति विभाग के कार्यक्रम अधिशासी कमलेश कुमार पाठक के सुंदर संयोजन में सामाजिक कार्यकर्ता विश्व प्रकाश "रूपन" द्वारा श्री राम दरबार युक्त स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

इस अवसर पर कार्यक्रम व्यवस्थापक वैभव मिश्र,अमित कुमार व सुमित शर्मा द्वारा संगतकारों हरेश कुमार, अरूण त्रिपाठी, संजय श्रीवास्तव,गौरव, अमित, चंद्र,चांद बाबू,अभय,अमित,की बोर्ड विक्की हाशमी,बैंजो पर अख्तर,ढोलक मो. शकील, इलेक्ट्रॉनिक पैड सुनील राक्सन,का सम्मान किया।कार्यक्रम का सुंदर संचालन विश्व प्रकाश रूपन ने किया।इस अवसर पर अनेक रामभक्त राम भक्ति में लीन रहे।

टिप्पणियाँ