केंद्र में इंडिया गठबंधन के नेतृत्व में सरकार बनेगी -अवधेश प्रसाद

Ravi Kumar
अयोध्या। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर चल रहे PDA पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत बीकापुर विधानसभा के गुंधौर में आयोजित चौपाल को सम्बोधित करते हुए बतौर मुख्य अतिथि बाबा साहेब वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मिठाई लाल भारती ने कहा कि भाजपा सरकार में आम जनता त्रस्त है महंगाई चरम सीमा पर है उन्होंने कहा कि जनता भाजपा सरकार से निजात चाहती है लोकसभा के चुनाव में अयोध्या जनपद से समाजवादी पार्टी का प्रत्याशी विजई होगा तथा सभी कार्यकर्ताओं को अभी से ही लोकसभा चुनाव के तैयारी में लग जाना चाहिए और सपा सरकार की जन कल्याण नीतियों को आम जनता तक पहुंचना है। श्री भारती ने कहां के 2024 लोकसभा का चुनाव संविधान बचाने का चुनाव है तथा संविधान बचाने का काम समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ही कर सकते हैं ।
इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के पूर्व मंत्री विधायक अवधेश प्रसाद ने कहा कि आप सभी लोगों का सहयोग रहा तो 2024 लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी के तौर पर ऐतिहासिक विजय हासिल की जाएगी और केंद्र में इंडिया गठबंधन के नेतृत्व में सरकार बनेगी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष पारसनाथ यादव ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने जो विकास का कार्य किया है जनता आज भी उसे याद कर रही है।
प्रदेश महासचिव पूर्व विधायक जयशंकर पांडेय ने कहा कि जब भी समाजवादी पार्टी की सरकार बनी है प्रदेश में सर्वाधिक विकास हुआ है जनता आज भी समाजवादी पार्टी को आशा भरी निगाहों से देख रही है।
बीकापुर विधायक प्रत्याशी रहे हाजी फिरोज खान गब्बर ने कहा कि आने वाले लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी सर्वाधिक सीट जीतकर केंद्र की सरकार बनाने में अहम भूमिका निभायेगी।
सपा जिला प्रवक्ता चौधरी बलराम यादव ने बताया कि आज के कार्यक्रम में आए हुए सभी पार्टी के नेताओं कार्यकर्ताओं ने लोकसभा चुनाव जीतने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय सचिव नागेश्वर करी ने किया
इस अवसर पर महिला सभा की जिला अध्यक्ष सरोज यादव, प्रदेश सचिव छोटे लाल यादव, हरिराम कोरी, सुनीता कोरी, जिला उपाध्यक्ष एजाज अहमद, ओ पी पासवान, प्रदेश सचिव छेदी सिंह, प्रदेश सचिव कृष्ण कुमार पटेल, चौधरी बलराम यादव  राजकुमारी कोरी  कमलेश सोलंकी, सुभाष चंद्र लहरी, सत्य प्रकाश, नर्सिंग भारती, जय प्रकाश भारती  सुरेंद्र बागी, जगत नारायण यादव, राम केवल यादव, विधानसभा अध्यक्ष अजय कुमार वर्मा, संजय यादव, अमरजीत, गुड्डन मल्होत्रा, देवी महिमा आदि  लोग मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ