पशु चिकित्सा शिविर, मेला संपन्न

  • प0 दीनदयाल उपाध्याय पशु चिकित्सा शिविर, मेला का भव्य उद्घाटन संपन्न 
  • सांसद अयोध्या, विधायक रुदौली ने किया उद्घाटन

रवि मौर्य


अयोध्या. माजनपुर, विकास खण्ड-मवई, तहसील रुदौली, जनपद-अयोध्या में प0 दीनदयाल उपाध्याय पशु चिकित्सा शिविर/मेला का आयोजन किया गया। 

आरोग्य मेले का उद्घाटन मुख्य अतिथि  लल्लू सिंह, सांस द अयोध्या एवं विशिष्ट अतिथि राम चन्द्र यादव, विधयक रुदौली  द्वारा किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सांसद द्वारा गौ पूजन, पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित करते हुए किया गया। सांसद एवं विधायक ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए समस्त स्टालों का निरीक्षण किया।

अपर निदेशक ग्रेड -2 पशुपालन विभाग डॉ. अरविन्द कुमार सिंह ने अपने उद्बोधन में पशुधन बीमा, बकरी पालन, भेड़ पालन, कुक्कुट पालन, सूकर पालन, कुक्कुट विकास नीति, चारा विकास, टीकाकरण, मोबाइल वेटरनरी यूनिट के साथ विभाग, राष्ट्रीय गोकुल मिशन के अंतर्गत निःशुल्क कृत्रिम गर्भाधान योजना आदि के बारे में जानकारी देते हुए  पशुधन से आय बढ़ाने के संबंध में आवश्यक जानकारी दी गई।

मुख्य पशु चिकित्साधिकारी अयोध्या डॉ. जगदीश सिंह ने अपने उद्बोधन में मुख्यमंत्री सहभागिता योजना, निराश्रित गो संरक्षण  के बारे में जानकारी देते हुए पशुपालकों से योजना का लाभ प्राप्त करने की अपील की इसके साथ ही पशुपालन में महिलाओं द्वारा किए जा रहे कार्य एवं उससे उत्पन्न स्वरोजगार की सराहना की, पशुपालकों से पशुपालन में नवोन्वेषी तकनीकी अपनाने के साथ-साथ प्रगतिशील एवं सफल पशुपालकों से उनके अनुभवों को साझा करने की जानकारी दी गई।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए विधायक राम चन्द्र  ने पशुपालन विभाग द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहाना की गयी तथा पशुपालकों को सरकार द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी देते हुए जागरूक किया गया। 

सांसद लल्लू सिंह ने कृषि एवं पशुपालन के बारे में बोलते हुए बताया गया की ग्रामीण क्षेत्रों में पशुपालन स्वरोजगार का एक मुख्य साधन है। पशु स्वास्थ्य के संबंध में बोलते हुए माननीय सांसद ने कहा कि स्वस्थ पशु ही अच्छा उत्पादन दे सकता है, अतः आरोग्य मेले के माध्यम से पशुओं के स्वास्थ्य की जांच एवं आवश्यक दवाएं प्राप्त कर अधिक से अधिक पशुपालक लाभान्वित हो, इसके साथ ही पशुपालकों को पशुपालन विभाग की विभिन्न योजनाओं यथा माननीय मुख्यमंत्री सहभागिता योजना, राष्ट्रीय पशुधन योजना  का अधिक से अधिक लाभ प्राप्त करने की बात कही। सांसद द्वारा उरई से आयी श्रीमती विनीता द्वारा गोबर से बनाए गये उत्पाद, स्मृति चिन्ह आदि की प्रशंशा करते हुए सम्मानित किया गया। 

आचार्य नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय एवं कृषि विज्ञान केंद्र से आए वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं  पशु चिकित्सा विशेषज्ञों ने पशुपालकों को पशुपालन एवं पशु स्वास्थ्य से सम्बंधित आवश्यक जानकारी प्रदान की। 

पशुपालन विभाग के शल्य चिकित्सक डॉ. उमर ख़ान ने पशुपालकों को पशु रोगों से बचाव के संबंध में आवश्यक जानकारी देते हुए मेले में लाये गये टाँच से पीड़ित पशुओं में मीडियल पैटेलर डिस्मोटमी की शल्य चिकित्सा संपादित की।

पशुपालन  निदेशालय लखनऊ  से आये नोडल अधिकारी  डॉ ए के वर्मा ने पशुपालकों को पशुपालन प्रबंधन से सम्बंधित आवश्यक जानकारी प्रदान की। पपेट शो के माध्यम से विभागीय योजनाओं का रोचक प्रस्तुतिकरण किया गया। लोक गायिका प्रगति यादव द्वारा लोक गायन की प्रस्तुति की गयी।

अपर निदेशक डॉ. अरविन्द कुमार सिंह द्वारा पशुपालकों से कृषि एवं पशुपालन से सम्बंधित प्रश्न पूछा गया तथा सही जबाब देने वाले 100 पशुपालकों को पुरश्कृत किया गया। अपर निदेशक, ने पशुपालन विभाग की विभिन्न जन एवं पशु कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी।

पशु आरोग्य मेले में 4205-बड़े पशु, 3310-छोटे पशु को स्वास्थ्य परामर्श तथा उपचार प्रदान किया गया। जिसमे से 2940 पशुओं की सामान्य चिकित्सा में 3385-पशुओं को कृमि नाशक दवापान, 478 पशुओं की बाँझपन चिकित्सा, 68 पशुओं का बंध्याकरण, 104 पशुओं की शल्य चिकित्सा किया गया। आरोग्य मेले में मंडल के अन्य जनपदों से मुख्य पशु चिकित्साधिकारी एवं पशु चिकित्सा विशेषज्ञों, पशु चिकित्सा संघ के प्रदेश अध्यक्ष, जनपद के समस्त पशु चिकित्साधिकारी, वेटनरी फार्मासिस्ट, पशुधन प्रसार अधिकारी इसके साथ ही प्रदेश के अन्य जनपदों से विशेषज्ञ पशु चिकित्साविद, सहवर्गीय विभाग के अधिकारियों/विशेषज्ञों द्वारा प्रतिभाग किया गया।

टिप्पणियाँ