भाजपा महानगर की ट्रैक्टर रैली, 200 टैक्टर होंगे सम्मलित

रवि मौर्य 

अयोध्या । भाजपा किसानों के बीच अपनी पकड़ को सार्वजनिक करके विपक्ष की राजनीति का जवाब देने की तैयारी कर रही है। इसके लिए महानगर में पार्टी द्वारा 23 नवम्बर को टैक्टर रैली का आयोजन किया गया है। जिसमें महानगर से 200 टैक्टर सम्मलित होंगे। रैली में बड़ी संख्या में किसान भी शामिल होंगे। 

सर्किट हाउस में पत्रकारवार्ता के दौरान महानगर जिलाध्यक्ष अभिषेक मिश्रा ने बताया कि 23 नवम्बर को किसान मोर्चा के महानगर अध्यक्ष विशाल सिंह बाबा के नेतृत्व में एक अनूठी टै्रक्टर रैली का आयोजन किया जायेगी। इस रैली के माध्यम किसान अपना समर्पण भाजपा के प्रति प्रदर्शित करेंगे। केन्द्र व प्रदेश सरकार की नीतियों का फोकस कृषि व कृषकों के उत्थान पर है। किसानों के उत्थान के लिए सरकार ने योजनाओं की श्रंखलाएं प्रदान की है। इस कार्यक्रम में किसान मोर्चा के क्षेत्रीय व प्रदेश स्तर के पदाधिकारी भी सम्मलित होंगे। 

किसान मोर्चा के महानगर अध्यक्ष विशाल सिंह बाबा ने बताया कि रैली महानगर के लिए आकर्षण का केन्द्र रहेगी। ट्रैक्टर रैली दूरगामी संदेश देने में सहायक होगी। किसान भाजपा की जनकल्याणकारी योजनाओं के सफल क्रियान्वयन से काफी उत्साहित है। इस अवसर पर दिवाकर सिंह, अंशुमान मित्रा मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ