सत्ता के हर अन्याय और अत्याचार का उत्तर मांगे महिलाएं -सरोज यादव

 

  • सपा महानगर महिला सभा अध्यक्ष सरोज यादव ने कहा कि महंगाई बढ़ाने में नंबर-1 भाजपा

रवि मौर्य 

अयोध्या। सपा महानगर महिला सभा अध्यक्ष सरोज यादव जनता के बीच जाकर महिलाओं का दुख दर्द जाना और कहा भाजपा सरकार में बढ़ती महंगाई और भ्रष्टाचार ने महिलाओं को घर चलाना मुश्किल हो गया है नौजवानों का भविष्य भाजपा की नीतियों के कारण अनिश्चितता के भंवर में चला गया है। नौकरी नहीं, रोजगार नहीं  आवश्यक खाद्य वस्तुओं के भाव आसमान छू रहे हैं। लोग त्रस्त हैं। नोटबंदी, जीएसटी और दूसरी कुनीतियों के चलते व्यापार बे-रौनक हैं। सब कुछ फीका-फीका है। 

महंगाई बढ़ाने में नंबर-1 भाजपा 

भाजपा सरकार और इसका नेतृत्व अपने किसान विरोधी आचरण के लिए कुख्यात है।फसल की एमएसपी पर बिक्री तो दूर क्रय केन्द्र ही नहीं खुले हैं, बिचौलिए औने-पौने दामों पर किसानों का धान लूट रहे हैं। खाद के लिए किसान लम्बी-लम्बी कतारों में दिनभर लगे रहते हैं फिर भी वह नहीं मिलती है। डीएपी, यूरिया और पोटाश खादे महंगी है, अनुपलब्ध भी है। 

किसानों की दो ही मांगे है एक एमएसपी की अनिवार्यता और दूसरी तीन काले कृषि कानूनों की वापसी हो। भाजपा सरकार इनके प्रति संवेदनहीन है उसे किसानों की मौत पर भी लाज नहीं। किसानों को न्याय का रास्ता समाजवादी सरकार बनने पर ही खुल जाएगा। भाजपा ने तो जनसामान्य, किसानों और नौजवानों के भविष्य के सभी रास्ते बंद कर रखे हैं। अब प्रदेशवासी मिलकर 2022 में भाजपा को सत्ता में आने के सभी रास्ते बंद कर, करारा जवाब देगी।

टिप्पणियाँ