पंकज सिंह सपा पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में शामिल

लेखराम मौर्य 
लखनऊ, माल। समाजवादी पार्टी के युवा कार्यकर्ता पंकज सिंह को पार्टी ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी में सदस्य मनोनीत किया है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की स्वीकृति से मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष सिद्धार्थ सिंह ने पंकज को मनोनयन पत्र सौंपा है। पार्टी द्वारा पंकज सिंह को दी गयी नई जिम्मेदारी पर क्षेत्रीय सपाइयों ने खुशी जाहिर की है। 

सपा के युवा नेता शिवकांत सिंह  रोशन, रजनीश सिंह रामकिशोर यादव सहित तमाम सपाइयों ने पार्टी के युवा चेहरों को दी जा रही जिम्मेदारी से संगठन की मजबूती की उम्मीद जतायी है।

टिप्पणियाँ